{"_id":"618d08b905e34f4a882b1966","slug":"icsi-institute-of-company-secretaries-of-india-reopens-cs-december-2021-enrollment-window","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSI CS Exam 2021: आईसीएसआई ने कंपनी सचिव परीक्षा दिसंबर 2021 की नामांकन विंडो फिर खोली, सुधार का भी मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICSI CS Exam 2021: आईसीएसआई ने कंपनी सचिव परीक्षा दिसंबर 2021 की नामांकन विंडो फिर खोली, सुधार का भी मौका
Thu, 11 Nov 2021 05:44 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 11 Nov 2021 05:44 PM IST
सार
ICSI CS December Exam 2021: फाउंडेशन, कार्यकारी और व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए सीएस परीक्षा दिसंबर और जनवरी में आयोजित की जाएगी। सीएस फाउंडेशन परीक्षा 03 और 04 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में रिमोट प्रॉक्टरिंग के जरिए होगी।
विज्ञापन
आईसीएसआई सीएस परीक्षा 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस परीक्षा के दिसंबर 2021 संस्करण के लिए नामांकन विंडो को फिर से खोल दिया है। विंडो आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर 12 नवंबर तक खुली रहेगी। दिसंबर 2021 परीक्षा सत्र के लिए परीक्षा नामांकन ऑनलाइन विंडो 10 नवंबर को दोपहर 02 बजे से 12 नवंबर, 2021 को दोपहर 02 बजे तक फिर से खोली जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : PGIMER Recruitment 2021: पीजीआई में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया, इन पदों पर मांगे गए आवेदन
विज्ञापन
आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो 20 नवंबर तक खुली रहेगी
इस अवधि के दौरान छात्र i) लागू विलंब शुल्क के साथ परीक्षा नामांकन, ii) लागू विलंब शुल्क के साथ मॉड्यूल जोड़ने और iii) लागू छूट शुल्क के साथ उच्च योग्यता के आधार पर छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईसीएसआई द्वारा आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि 10 नवंबर से 12 नवंबर के बीच, परीक्षा केंद्र, माध्यम और मॉड्यूल बदलने के लिए ऑनलाइन विंडो बंद रहेगी। ऑनलाइन सुधार विंडो 01 नवंबर को दोपहर 03 बजे फिर से खुलेगी। सुधार विंडो 20 नवंबर तक खुली रहेगी। आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने एवं डाउनलोड करने के लिए इस सीधे लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : वॉक-इन-इंटरव्यू : सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती इन पदों पर कर रहा है भर्ती, यहां जानिए विवरण और प्रक्रिया
सीएस फाउंडेशन परीक्षा सीबीटी मोड में दिसंबर-जनवरी में होगी
फाउंडेशन, कार्यकारी और व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए सीएस परीक्षा दिसंबर और जनवरी में आयोजित की जाएगी। सीएस फाउंडेशन परीक्षा 03 और 04 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में रिमोट प्रॉक्टरिंग के जरिए होगी। परीक्षा प्रतिदिन चार बैच में होगी। सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा 21-30 दिसंबर के बीच होगी। परीक्षा दोपहर 2-5 बजे से एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : JKSSB SI Recruitment 2021: जेकेएसएसबी 800 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती शुरू, यहां आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
कमेंट
कमेंट X