{"_id":"66f65f77c772a9354d014158","slug":"icsi-extends-cs-december-2024-registration-waives-late-fee-due-to-technical-issues-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSI CS December 2024: सीएस दिसंबर के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, तकनीकी समस्याओं के कारण विलंब शुल्क किया माफ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICSI CS December 2024: सीएस दिसंबर के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, तकनीकी समस्याओं के कारण विलंब शुल्क किया माफ
Fri, 27 Sep 2024 01:02 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 27 Sep 2024 01:02 PM IST
सार
ICSI Extends CS December 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने सीएस दिसंबर कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षा पंजीकरण बिना विलंब शुल्क के बढ़ा दी है। इससे पहले पंजीकरण 25 सितंबर को बंद होने वाला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSI Extends CS December 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने सीएस दिसंबर, 2024 कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन तिथि 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। सीएस दिसंबर 2024 पंजीकरण 25 सितंबर को बंद होने वाला था। आवेदन से चूके उम्मीदवारों के पास पंजीकरण का एक ओर मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (icsi.edu) पर जाकर सीएस दिसंबर 2024 फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
आईसीएसआई के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सिस्टम में तकनीकी समस्याओं के कारण सीएस एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल दिसंबर 2024 पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। आईसीएसआई ने विलंब शुल्क के साथ सीएस दिसंबर 2024 पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि भी 11 अक्तूबर से बढ़ाकर 15 अक्तूबर 2024 कर दी है। इस तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएस दिसंबर 2024 आवेदन संपादन सुविधा पंजीकृत उम्मीदवारों को 16 अक्तूबर से अपने सीएस दिसंबर 2024 आवेदन को संपादित करने का भी मौका मिलेगा।
इस दिन तक खुली रहेगी विंडो
आईसीएसआई के आधिकारिक अधिसूचना में यह भी कहा गया है, "इसके अतिरिक्त परिवर्तन अनुरोध विंडो अब 16 अक्तूबर 2024 (11 अक्तूबर 2024 के बजाय) से फिर से खुलेगी और 20 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी।"
विज्ञापन
परीक्षा का समय
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 परीक्षाओं का शेड्यूल में कोई परीवर्तन नही होगा। सीएस दिसंबर 2024 परीक्षाएं 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक तय समय पर शुरू होंगी।
परीक्षा पैटर्न
सीएस एग्जीक्यूटिव 2024 (2017 पाठ्यक्रम) परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। कुल 2 मॉड्यूल और 8 पेपर होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। सीएस एग्जीक्यूटिव 2024 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों तरह के प्रश्न होंगे। पेपर कुल 100 अंकों का होगा।
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 परीक्षाओं का शेड्यूल में कोई परीवर्तन नही होगा। सीएस दिसंबर 2024 परीक्षाएं 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक तय समय पर शुरू होंगी।
परीक्षा पैटर्न
सीएस एग्जीक्यूटिव 2024 (2017 पाठ्यक्रम) परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। कुल 2 मॉड्यूल और 8 पेपर होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। सीएस एग्जीक्यूटिव 2024 परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों तरह के प्रश्न होंगे। पेपर कुल 100 अंकों का होगा।
कमेंट
कमेंट X