ICSI CSEET 2023: कंपनी सचिव जुलाई सत्र परीक्षा पंजीकरण का आखिरी मौका आज; अभी अप्लाई करें
ICSI CSEET July 2023 Registration Last Date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) जल्द ही कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) जुलाई 2023 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSI CSEET July 2023 Registration Last Date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) जल्द ही कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) जुलाई 2023 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट smash.icsi.edu पर पंजीकरण कर सकते हैं। आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2023 परीक्षा आठ जुलाई (शनिवार) को आयोजित होने वाली है।
सीनियर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा या समकक्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होने वाले छात्र परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। आईसीएसआई का फाउंडेशन पास / आईसीएसआई का फाइनल पास / ICMAI का फाइनल पास / ग्रेजुएट (50% अंक होने पर) / पोस्ट ग्रेजुएट को सीएसईईटी से छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाने की सलाह दी जाती है।
ICSI CSEET July 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाएं। -
होम पेज पर सीएसईईटी पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें। -
CSEET जुलाई 2023 सत्र के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। -
फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें। -
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X