कोरोना वायरस की वजह से आईसीएसआई जून 2020 परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएसआई ने कोरोना वायरस की वजह से कंपनी सेकेट्री की परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। सीएस की परीक्षा इस साल जून में होने वाली है। आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब अभ्यर्थी 5 अप्रैल तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे और 15 अप्रैल तक फीस जमा कर सकेंगे। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं और इसकी वजह से सीएएस परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख को भी बढ़ाया जा रहा है।
आधिकारिक वेबसाइट
icsi.edu
इस नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च थी जो कि अब 5 अप्रैल कर दी गई है। वहीं लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 9 अप्रैल थी जिसे नए नोटिफिकेशन के हिसाब से 15 अप्रैल कर दिया गया है।
इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजट कर सकते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देशभर में स्कूल एवं कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। कई प्रतियोगिता परीक्षाओं को भी इस दौरान स्थगित किया गया है। कई राज्यों ने 31 मार्च तक लॉक डाउन की घोषणा की है। यूपी में 2 अप्रैल तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखा गया है।
कमेंट
कमेंट X