फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   icsi cs admit card released for cs executive and professional exam 2021 december at icsi.edu

ICSI CS ADMIT Card: आईसीएसआई सीएस 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 19 Dec 2021 07:44 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 19 Dec 2021 07:44 PM IST
सार

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की सीएस एग्जीक्यूटिव व प्रोफेशनल एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 21 से 30 दिसंबर, 2021 को परीक्षा होगी। आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर मिलेगी जानकारी।

विज्ञापन
icsi cs admit card released for cs executive and professional exam 2021 december at icsi.edu
आईसीएसआई - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2021 के दौरान आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा क्योंकि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी मेल के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवार, परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह से पालन करें। मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं और शारीरिक दूरी का भी पालन करें। प्रवेश पत्र को लेकर कुछ जानकारी प्राप्त करनी है तो वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।

विज्ञापन

पठन सामग्री से कर सकते हैं पढ़ाई

सीएस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के नाम, फोटो, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, समय, पंजीकरण संख्या और परीक्षा का माध्यम शामिल होगा। सीएस फाउंडेशन परीक्षा में आठ पेपर होते हैं। वहीं, व्यवसायिक स्तर पर नौ पेपर के लिए उम्मीदवारों उपस्थित होने की आवश्यकता होती है। इस बीच, व्यापार, संचार, कानूनी योग्यता और तार्किक तर्क, आर्थिक व व्यावसायिक वातावरण और करंट अफेयर्स और वाइवा वॉइस के लिए पठन सामग्री पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां पर जाकर अभ्यर्थी इन विषयों को विस्तार से पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर से पहले विषय को दोहराएं

सीएस एग्जीक्यूटिव की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने टाइम टेबल को भी अच्छी तरह से बांट लें। पेपर की तिथि से पूर्व उससे जुड़े विषयों को दोबारा अच्छी तरह से पढ़ लें। किसी भी तरह की दुविधा आए, तो अभ्यर्थी पीडीएफ फाइल फॉर्मेट से विषयों की पठन सामग्री से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सेंपल पेपर पर भी नजर डाल लें।

आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड 2020: कैसे करें डाउनलोड

  •  आधिकारिक वेबसाइट icsi.indiaeducation.net पर जाएं
  •  होमपेज पर, संबंधित कार्यक्रम के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  •  अपना 17 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करें
  •  प्रवेश पत्र प्रदर्शित किया जाएगा
  •  डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed