ICSI CS ADMIT Card: आईसीएसआई सीएस 2021 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की सीएस एग्जीक्यूटिव व प्रोफेशनल एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 21 से 30 दिसंबर, 2021 को परीक्षा होगी। आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर मिलेगी जानकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2021 के दौरान आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा क्योंकि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी मेल के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवार, परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह से पालन करें। मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं और शारीरिक दूरी का भी पालन करें। प्रवेश पत्र को लेकर कुछ जानकारी प्राप्त करनी है तो वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें।
पठन सामग्री से कर सकते हैं पढ़ाई
सीएस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के नाम, फोटो, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, समय, पंजीकरण संख्या और परीक्षा का माध्यम शामिल होगा। सीएस फाउंडेशन परीक्षा में आठ पेपर होते हैं। वहीं, व्यवसायिक स्तर पर नौ पेपर के लिए उम्मीदवारों उपस्थित होने की आवश्यकता होती है। इस बीच, व्यापार, संचार, कानूनी योग्यता और तार्किक तर्क, आर्थिक व व्यावसायिक वातावरण और करंट अफेयर्स और वाइवा वॉइस के लिए पठन सामग्री पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां पर जाकर अभ्यर्थी इन विषयों को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
पेपर से पहले विषय को दोहराएं
सीएस एग्जीक्यूटिव की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने टाइम टेबल को भी अच्छी तरह से बांट लें। पेपर की तिथि से पूर्व उससे जुड़े विषयों को दोबारा अच्छी तरह से पढ़ लें। किसी भी तरह की दुविधा आए, तो अभ्यर्थी पीडीएफ फाइल फॉर्मेट से विषयों की पठन सामग्री से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सेंपल पेपर पर भी नजर डाल लें।
आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड 2020: कैसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट icsi.indiaeducation.net पर जाएं
- होमपेज पर, संबंधित कार्यक्रम के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
- अपना 17 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करें
- प्रवेश पत्र प्रदर्शित किया जाएगा
- डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X