ICSI CS Admit Card 2021: प्रवेश पत्र जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड, 21 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा
ICSI CS Admit Card 2021: दिसंबर 2021 सत्र में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आईसीएसआई सीएस परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें कि आईसीएसआई द्वारा किसी भी उम्मीदवार को भौतिक रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
21 दिसंबर से होगी परीक्षा
दिसंबर 2021 सत्र की सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक कार्यक्रम परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2021 के दौरान आयोजित की जाएगी। संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, आईसीएसआई किसी को भी डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा। उम्मीदवार को नीचे दिए गए सरल चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने होंगे।
आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड 2021: कैसे करें डाउनलोड
- आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध व्हाट्स न्यू सेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करेंगे।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X