फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSE Semester 2 Exam 2022 to begin from Tomorrow, Know important Exam Guidelines Here

ICSE Term-2 Exam: कल शुरू हो रही हैं आईसीएसई बोर्ड की टर्म 2 परीक्षाएं, यहां जानिए जरूरी गाइडलाइन

Sun, 24 Apr 2022 04:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 04:40 PM IST
सार

ICSE Term-2 Exam: आईसीएसई कक्षा दसवीं के सभी पेपर में छात्रों को उत्तर देने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को प्रश्नों को समझने के लिए बोर्ड की ओर से 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है।

विज्ञापन
ICSE Semester 2 Exam 2022 to begin from Tomorrow, Know important Exam Guidelines Here
ICSE Term-2 Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ICSE Term-2 Exam: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट ऑफ एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई कक्षा दसवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कल 25 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जा रहा है। यह परीक्षाएं कल से लेकर 23 मई, 2022 तक चलेंगी। पहले दिन अग्रेजी भाषा के विषय के साथ परीक्षाओं की शुरुआत होगी। इस खबर में हम आपको परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।  

विज्ञापन


ICSE Term-2 Exam: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
आईसीएसई कक्षा दसवीं के सभी पेपर में छात्रों को उत्तर देने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को प्रश्नों को समझने के लिए बोर्ड की ओर से 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। छात्र पहले प्रश्नों को अच्छे से समझ लें इसके बाद ही सवालों के जवाब दें। छात्रों को प्रश्न-पत्र सुबह 10.50 मिनट पर प्रदान किया जाएगा। वहीं, परीक्षा 11 बजे से शुरू होगी। 
विज्ञापन


ICSE Term-2 Exam: इस तारीख से शुरू होगी 12वीं की परीक्षा
आईसीएसई की ओर से कक्षा 12वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ICSE Term-2 Exam: यहां देखें जरूरी गाइडलाइन

  • छात्र भीड़ से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर तय समय से थोड़ा पहले पहुंच जाएं।
  • छात्र परीक्षा के दौरान सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
  • उत्तर पुस्तिका की शीर्ष शीट पर दिए गए स्थान में अपना यूआईडी (विशिष्ट पहचान संख्या), रोल नंबर और विषय का नाम जरूर लिखें।
  • छात्रों को उत्तर पुस्तिका के शीर्ष पर दिए गए स्थान पर अपने नाम का हस्ताक्षर करना होगा। 
  • उत्तर पुस्तिका में केवल काले और नीले बॉलपॉइंट पेन से ही लिखें।
  • परीक्षा कक्ष में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य प्रकार की इलेक्ट्रिक गेजेट्स या नकल की सामाग्री को लेकर न जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed