फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSE Board 2020: 10th-12th results will be released today at 3 pm, parents will have to do this work

ICSE Board 2020: आज दोपहर तीन बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, माता-पिता को करना होगा ये काम

Fri, 10 Jul 2020 07:21 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 10 Jul 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
ICSE Board 2020: 10th-12th results will be released today at 3 pm, parents will have to do this work
ICSE Board Result 2020 - फोटो : Twitter
काउंसिल फॉर द स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज 10 जुलाई को दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। बता दें कि परिणाम सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। सीआईएससीई की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org है। इसके अलावा छात्र अपना परिणाम अन्य वेबसाइट results.cisce.org पर भी देख सकते हैं। 
विज्ञापन


इस साल कोरोना संकट के कारण परीक्षाएं तय समय पर संपन्न नहीं हो पाईं। कई स्कूलों में कक्षा 10वीं के दो या तीन विषय की ही परीक्षा हो पाई। वहीं कक्षा 12वीं के कुछ पेपरों को आगे के लिए स्थगित कर दिया। बाद में देश की परिस्थिति को देखते हुए बढ़ते संक्रमण के कारण बची परीक्षाएं निरस्त कर दी गईं। यहां हम बता रहे हैं कि परिणाम आने से पहले माता-पिता को क्या करना है। डॉ. पूनम देवदत्त, मनोविज्ञानी व सीबीएसई काउंसलर के अनुसार-
विज्ञापन
  • परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद बच्चों पर नंबर को लेकर दबाव न बनाएं।
  • अपने बच्चों की दूसरे बच्चों के साथ तुलना न करें।
  • किसी भी परिस्थिति में उन्हें हार का जिम्मेदार न ठहराएं। ऐसा करने से बच्चे का मनोबल टूट सकता है।
  • रिजल्ट आने से पहले और आने के बाद बच्चे के साथ सामान्य व्यवहार करें।
ICSCE बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला की MY RESULT PLUS वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। छात्र नीचे दिए चरणों का पालन करके ICSCE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन

ICSE-ISC बोर्ड रिजल्ट 2020 के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर-

1)- सबसे पहले छात्रों को अमर उजाला की MY RESULT PLUS वेबसाइट पर जाना होगा। 
2)- उसके बाद होमपेज पर बोर्ड रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करना होगा। 
3)- क्लिक करते ही आपके सामने दो लिंक खुलेंगे।
4)- यदि आप 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के छात्र संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
5)- अब मांगी गई जानकारी जैसे- नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें।  
6)- सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed