फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICMAI CMA December 2025 Admit Card out icmai.in; Direct link here to download

ICMAI CMA Admit Card: सीएमए दिसंबर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से तुंरत करें डाउनलोड

Mon, 02 Dec 2024 09:07 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 02 Dec 2024 09:07 AM IST
सार

ICMAI CMA Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीएमए दिसंबर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
ICMAI CMA December 2025 Admit Card out icmai.in; Direct link here to download
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

ICMAI CMA December Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 10 दिसंबर से 17 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट icmai.in. के माध्यम से अपने सीएमए इंटर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। सीएमए दिसंबर परीक्षा 10 दिसंबर से 17 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर होंगे ये विवरण

एडमिट कार्ड पर होंगे ये विवरण

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर सभी मूलभूत विवरण मिलेंगे जैसे कि 

- उम्मीदवार का नाम

- पंजीकरण संख्या

- उम्मीदवार का रोल नंबर

- फोटोग्राफ

- हस्ताक्षर

- नाम और परीक्षा केंद्र कोड 

- आवंटित परीक्षा केंद्र का पता

 

उम्मीदवारों को अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे पेन, पेंसिल, स्केल, ज्योमेट्री या कैलकुलेटर साथ लाना होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी पसंद का टेस्ट शहर और भारत में CMA परीक्षा के लिए उपलब्ध शहर चुन सकते हैं।

 

एडमिट कार्ड हेल्पलाइन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सीएमए इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड 2024 में किसी भी विसंगति जैसे गलत नाम, पता रोल नंबर आदि के मामले में अधिकारियों से संपर्क करें। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए या टोल-फ्री फोन नंबर 18001 10910 या 1 8003450092 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

सीएमए दिसंबर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएमए दिसंबर एडमिट कर्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

- आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in. पर जाएं।

- होमपेज पर उपलब्ध CMA इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

- सीएमए इंटरमीडिएट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें।

- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण की जांच करें।

- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed