ICAR IARI Technician Result 2023: आईसीएआर तकनीशियन टियर। टी-परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
ICAR IARI Technician Result 2023: इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च ने तकनीशियन टियर। टी-परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। नीचे डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है।
विस्तार
ICAR IARI Technician Result 2023: इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च ने तकनीशियन टियर। टी-परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
तकनीशियन टी-एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई, 8 जुलाई औट 10 जुलाई को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे और शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। परीक्षा के परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
कब होगी टियर 2 की परीक्षा?
तकनीशियन टियर । एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे। जारी सूचना के अनुसार, टियर 2 परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी को दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा दिल्ली एनसीआर/ नोएडा, कोलकाता ओट बेंगलुरू में होगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में तकनीशियन के कुल 641 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल पदों में सामान्य वर्ग के 286 पद, ईडब्ल्यूएस के 61 पद, ओबीसी के 133 पद, एससी के 93 और एसटी के 68 पद शामिल हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jari.res.in पर जाएं।
- फिर ICAR IARI Technician Tier 1 Result 2023 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में खुलकर आ जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X