{"_id":"6a4521291f0a1b60070deb99","slug":"icar-aieea-2026-admit-card-released-for-pg-and-phd-exams-at-exams-nta-nic-in-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICAR AIEEA 2026: आईसीएआर में पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम में सिर्फ इतने दिन बाकी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAR AIEEA 2026: आईसीएआर में पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम में सिर्फ इतने दिन बाकी
Wed, 01 Jul 2026 07:46 PM IST
Akash Kumar
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Akash Kumar
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:46 PM IST
सार
ICAR AIEEA Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आईसीएआर दाखिले के लिए आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (AIEEA) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विस्तार
ICAR AIEEA Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 1 जुलाई 2026 को ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (AIEEA)-पीजी और ऑल इंडिया कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (AICE)-जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
कब होगी परीक्षा?
एनटीए के अनुसार, दोनों परीक्षाएं 4 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी।
- AIEEA-PG 2026: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- AICE-JRF/SRF (PhD) 2026: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
विज्ञापन
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की करें जांच
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न विवरणों का मिलान जरूर करें।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- आवेदन संख्या
- जन्म तिथि
- फोटो
- हस्ताक्षर
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा की अवधि
- परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश
गलती मिलने पर क्या करें?
यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में गड़बड़ी दिखाई देती है, तो उम्मीदवार तुरंत एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
- फोन: 011-40759000 या 011-69227700
- ईमेल: icar@nta.ac.in
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- ICAR की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar पर जाएं।
- Candidate Activity सेक्शन में संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- सभी विवरण जांच लें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X