CA Exam 2024: सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा की संशोधित तारीखों का एलान, परिवर्तित कार्यक्रम यहां पढ़ें
CA Exam 2024: सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा हो गई है। तरीखों में क्या बदलाव किया गया है। पूरा विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संस्थान ने इंटरमीडिएट, फाइनल और इंटरनेशनल टैक्सेशन - असेसमेंट टेस्ट (INTT- AT) के लिए सीए परीक्षा स्थगित कर दी है। हालाँकि, सीए फाउंडेशन परीक्षा की तारीख अपरिवर्तित रहेगी। सीए फाउंडेशन परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20, 22, 24, 26 जून को आयोजित की जाएगी।
आईसीएआई ने कहा, “हालांकि, यह स्पष्ट किया गया कि www.ical.org पर होस्ट की गई 25 जनवरी 2024 की महत्वपूर्ण घोषणा के माध्यम से घोषित अन्य विवरण अपरिवर्तित रहेंगे।”
इसमेंयह भी कहा गया है, “यह भी ध्यान दिया जा सकता है कि ऊपर उल्लिखित परीक्षा कार्यक्रम के किसी भी दिन केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार/स्थानीय प्राधिकरण द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।”
सीए संशोधित परीक्षा तिथियां इस प्रकार है
उम्मीदवार मई में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:
1-सीए फाइनल परीक्षा की तारीखें
- समूह 1 - 2, 4, 8 मई
- समूह 2 - 10, 14, 16 मई
2- सीए इंटर परीक्षा तिथि
- समूह 1 - 3, 5, 9 मई
- समूह 2 - 11, 15, 17 मई
3- अंतर्राष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षण (आईएनटीटी - एटी)
- 14 और 16 मई
4- सीए फाउंडेशन परीक्षा तिथि
- 20, 22, 24, 26 जून