फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Result Final Result 2023 Check CA Inter November Exam Result Topper List at icai.nic.in

CA Toppers List: ये रहे सीए फाइनल, इंटर के टॉपर; मधुर जैन ने सीए फाइनल और जय देवांग ने इंटर में मारी बाजी

Tue, 09 Jan 2024 12:36 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 12:36 PM IST
सार

ICAI CA 2023: आईसीएआई ने आज सीए फाइनल और इंटर नवंबर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष किनके सर बंधा टॉपर का ताज। 

विज्ञापन
ICAI CA Result Final Result 2023 Check CA Inter November Exam Result Topper List at icai.nic.in
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICAI CA 2023 Toppers List: आईसीएआई ने सीए फाइनल और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणााम जारी कर दिया है। आईसीएआई के सीसीएम धीरज खंडेलवाल द्वारा साझा की गई सूचना के अनुसार, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट और फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा के लिए परिणाम आज, 9 जनवरी को जारी कर दिए गए हैं। अब सीसीएम ने कैंडिडेट्स को शुभकामनाएं भी दी है। 

विज्ञापन

ICAI CA Inter Pass Percentage: उत्तीर्ण प्रतिशत

इस साल आईसीएआई सीए इंटर परीक्षा में ग्रुप I के लिए पास प्रतिशत 16.78 प्रतिशत और ग्रुप II के लिए 19.18 प्रतिशत है। कुल मिलाकर उत्तीर्ण प्रतिशत 9.73 प्रतिशत रहा है।

ग्रुप शामिल उम्मीदवार उत्तीर्ण उम्मीदवार पास प्रतिशत
ग्रुप 1 117304 19686 16.78
ग्रुप 2 93638 17957 19.18
ग्रुप 3 53459 5204 9.73

विज्ञापन
विज्ञापन

ICAI CA Final Pass Percentage: उत्तीर्ण प्रतिशत

इस साल आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा में ग्रुप I के लिए पास प्रतिशत 9.46 प्रतिशत और ग्रुप II के लिए 21.6 प्रतिशत है। कुल मिलाकर उत्तीर्ण प्रतिशत 9.42 प्रतिशत रहा है।

ग्रुप  शामिल उम्मीदवार उत्तीर्ण उम्मीदवार पास प्रतिशत
ग्रुप 1 65294 6176 9.46
ग्रुप 2 62679 13540 21.6
ग्रुप 3 32907 3099 9.42

विज्ञापन

ये रहे इस साल के टॉपर्स

शुरूआती जानकारी के अनुसार, आईसीएआई ने नतीजों के साथ सीए फाइनल और इंटर टॉपर्स की भी घोषणा कर दी है। मधुर जैन ने सीए फाइनल नवंबर परिणाम 2023 में रैंक 1 हासिल की है और जय देवांग जिमुलिया ने सीए इंटर नवंबर परिणाम 2023 में एआईआर 1 हासिल किया है।

संस्थान ने टॉपर्स के अंक और पास प्रतिशत की भी घोषणा की है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, सीए फाइनल टॉपर मधुर जैन ने नवंबर 2023 की परीक्षा में 619 अंक और 77.38% अंक हासिल किए। जबकि संस्कृति अतुल पारोलिया ने 599 अंक, 74.88% के साथ दूसरी रैंक और टिकेंद्र कुमार सिंघल और ऋषि मल्होत्रा ने क्रमशः 73.75% और 71.75% स्कोर के साथ तीसरी रैंक हासिल की।

सीए इंटर परीक्षा में, जय देवांग जिमुलिया ने 691 अंकों और 86.38% के साथ रैंक 1 हासिल की। तनय भगेरिया ने 688 अंक, 86% के साथ दूसरी रैंक और ऋषि हिमांशु कुमार ने 83.50% के साथ तीसरी रैंक हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed