फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Result 2021 CA final CA foundation Results releasing today know how to check

ICAI CA Results 2021: आईसीएआई सीए फाइनल, फाउंडेशन 2021 के रिजल्ट आज होंगे जारी

Thu, 10 Feb 2022 11:26 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 11:26 AM IST
सार

ICAI, Institute of Chartered Accountants of India: जो उम्मीदवार सीए दिसंबर 2021 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट संबंधी वेबसाइटों की पूरी सूची यहां खबर में दी गई है।

विज्ञापन
ICAI CA Result 2021 CA final CA foundation Results releasing today know how to check
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICAI CA Result 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), आईसीएआई सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन दिसंबर 2021 परीक्षाओं के रिजल्ट गुरुवार, 10 फरवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे। परिणाम icaiexam.icai.org और अन्य आईसीएआई की वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार दिसंबर 2021 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट संबंधी वेबसाइटों की पूरी सूची यहां खबर में दी गई है। icai.org पर भी आईसीएआई सीए फाइनल, फाउंडेशन दिसंबर 2021 परीक्षा के रिजल्ट उपलब्ध कराए जाएंगे। 

विज्ञापन

उम्मीदवार ध्यान दें कि आईसीएआई की आधिकारिक परिणाम अधिसूचना में बताया गया है कि रिजल्ट 10 फरवरी, 2022 की शाम या फिर 11 फरवरी, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, ऐसा बहुत कम हुआ है कि रिजल्ट दूसरे दिन वेबसाइट पर अपलोड हुआ हो। इसलिए रिजल्ट के गुरुवार शाम तक ही जारी होने के आसार हैं। साथ ही, इस बार रिजल्ट जारी करने का कोई समय नहीं बताया गया है। हालांकि, पहले परिणाम शाम 04 बजे तक घोषित किए जाते रहे हैं। इसलिए, यह भी उम्मीद है कि परिणाम देर शाम तक जारी कर दिए जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ICAI CA final foundation Results 2021 यहां देख सकेंगे

आईसीएआई की ओर से अपनी कई वेबसाइटों पर सीए फाइनल पुराने पाठ्यक्रम और नए पाठ्यक्रम की परीक्षा और सीए फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर 2021 के परिणाम जारी किए जाएंगे। यहां वेबसाइटों की सूची और सीधे लिंक दिए गए हैं। छात्र इन वेबसाइटों में से किसी एक पर घोषित होने के बाद अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम सभी वेबसाइटों पर एक साथ जारी होंगे।

  • caresults.icai.org
  • icai.nic.in
  • icai.org
  • icaiexam.icai.org

विज्ञापन

CA Results रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से करना होगा लॉगिन

रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड संभाल कर रखें। जिन लोगों ने ई-मेल पर अपने परिणाम के लिए पंजीकरण किया है, उन्हें परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध होने के बाद संबंधित ई-मेल पर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed