फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA November Final Result 2024 out, direct link here

CA November Final Result: सीए फाइनल का रिजल्ट हुआ जारी, परीक्षा में चार उम्मीदवार अव्वल; यहां से करें चेक

Fri, 27 Dec 2024 10:31 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 27 Dec 2024 10:31 AM IST
सार

ICAI CA November Final Result 2024:  इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित किए। परीक्षाएं नवंबर 2024 में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
ICAI CA November Final Result 2024 out, direct link here
ICAI CA November Final Result 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

ICAI CA November Final Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल नवंबर रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है, जो उम्मीदवार सीए फाइनल परीक्षा के नवंबर सत्र के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (icai.org) पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आईसीएआई के बयान में कहा गया है, "यह 20 दिसंबर 2024 की महत्वपूर्ण घोषणा के क्रम में है, छात्र, सदस्य और अन्य हितधारक ध्यान दें कि नवंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाओं यानी अंतर्राष्ट्रीय कराधान मूल्यांकन परीक्षा (INTT AT) और बीमा और जोखिम प्रबंधन तकनीकी परीक्षा (IRM) का परिणाम आज यानी गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को रात 11 बजे (IST) घोषित होने की संभावना है।"

विज्ञापन

परीक्षा में चार उम्मीदवार अव्वल

  • 1) हैदराबाद के हेरम्ब माहेश्वरी (84.86%) ने 508 अंक प्राप्त किये।
  • 1) तिरुपति से ऋषभ ओस्तवाल आर (84.86%) ने 508 अंक प्राप्त किए।
  • 2) अहमदाबाद की रिया कुंजनकुमार शाह (83.50%) ने 501 अंक हासिल किए।
  • 3) कोलकाता की किंजल अजमेरा (82.17%) ने 493 अंक हासिल किए।

ग्रुप-वार पास प्रतिशत

  • ग्रुप I: ग्रुप I के लिए उपस्थित हुए 66,987 उम्मीदवारों में से कुल 11,253 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। इस समूह का उत्तीर्ण प्रतिशत 16.8% रहा।
  • ग्रुप II: ग्रुप II के लिए 49,459 उम्मीदवार उपस्थित हुए और उनमें से 10,566 पास हुए। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 21.36% है।
  • दोनों ग्रुप के लिए 30,763 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 4,134 उम्मीदवार परीक्षा पास करने में सफल रहे। यहां पास प्रतिशत 13.44% रहा।
     
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध ICAI CA फाइनल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed