{"_id":"5fbf3be08ebc3e9b861cba15","slug":"icai-ca-november-exam-2020-postponed-in-tamil-nadu-and-puducherry-check-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA November Exam 2020: इन राज्यों में स्थगित हुई परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA November Exam 2020: इन राज्यों में स्थगित हुई परीक्षा, जानिए पूरी जानकारी
Thu, 26 Nov 2020 11:48 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
ICAI CA एग्जाम
- फोटो : पिक्साबे
ICAI CA November Exam 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए परीक्षा 2020 स्थगित की है। यह परीक्षा तमिलनाडु और पुदुचेरी में स्थगित की गई है। दरअसल, यह परीक्षा 24 नवंबर और 25 नवंबर को होनी थी, लेकिन इसे निवार चक्रवात की वजह से स्थगित किया गया था। आईसीएआई ने सीए नवंबर 2020 परीक्षा का री-शेड्यूल किया है। अब री-शेड्यूल इंटरमीडिएट व आईपीसी एग्जामिनेशन 9 दिसंबर और फाइल (ओल्ड एंड न्यू) परीक्षा 11 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। बता दें कि निवार चक्रवात की वजह से इन सूबों में भारी बारिश को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा स्थगित से संबंधित नोटिस ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक NEET फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2020 जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
ICAI ने ट्वीट के जरिए भी बताया था कि निवार चक्रवात के मद्देनजर चेन्नई, कुड्डलोर, कांचीपुरम, कराईकुडी, कुंभकोणम, नागपट्टिनम, पुदुक्कोट्टई, तिरुवल्लुर और विल्लुपुरम और पुदुचेरी में परीक्षाओं को रीशेड्यूल कर दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 9 दिसंबर और परीक्षा 11 दिसंबर को होगी।
इसे भी पढ़ें-NIOS Board Exam 2020: जनवरी-फरवरी 2021 में होंगी परीक्षाएं, इस लिंक से करें आवेदन
कमेंट
कमेंट X