फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA May-June 2023 application correction window ends today edit online at icai.org

ICAI CA Exam 2023: सीए मई-जून परीक्षा के लिए आवेदन पत्र संशोधन का आज आखिरी मौका, ऐसे करें फॉर्म में बदलाव

Fri, 10 Mar 2023 02:56 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 10 Mar 2023 02:56 PM IST
सार

ICAI CA May-June 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने ICAI CA मई-जून 2023 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र सुधार का आज आखिरी मौका है। 

विज्ञापन
ICAI CA May-June 2023 application correction window ends today edit online at icai.org
ICAI CA - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ICAI CA May-June Exam 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सीए मई-जून 2023 सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में सुधार का आज आखिरी मौका है। आवेदन पत्र सुधार विंडो शनिवार, यानी 04 मार्च, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर खोली गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर आईसीएआई सीए मई 2023 के आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। 
विज्ञापन

ICAI CA Foundation Exam 2023 की तिथियां

आईसीएआई सीए फाउंडेशन 2023 परीक्षा 24, 26, 28 और 30 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। मई चक्र के लिए सीए इंटर परीक्षा 2023 दो समूहों में आयोजित की जाएगी। ग्रुप 1 की परीक्षा 03, 06, 08 और 10 मई, 2023 को और ग्रुप 2 की परीक्षा 12, 14, 16 और 18 मई 2023 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ICAI CA Final Exam 2023 की तिथियां

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की चार्टर्ड अकाउंटेंट्स मई -जून सत्र के लिए सीए फाइनल परीक्षा 2023 भी दो समूहों में आयोजित की जाएगी। ग्रुप 1 की परीक्षा 02, 04, 07 और 09 मई, 2023 को और ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13, 15 और 17 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

ICAI CA May-June Exam 2023: आवेदन फॉर्म में बदलाव कैसे करें?

उम्मीदवार अपने आईसीएआई सीए मई-जून 2023 आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:-
  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर लॉग इन करें।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा लिंक पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज खुलेगा।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार मई / जून 2023 परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद आवेदन फॉर्म सुधार के लिए प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन करें।
  7.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब दोबारा अपना आवेदन पत्र सेवा यानी सबमिट करें।
  8.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सही किया गया फॉर्म डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
  9.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed