{"_id":"686285637015ab5b720db357","slug":"icai-ca-may-inter-foundation-result-2025-likely-on-6-july-at-icai-nic-in-check-latest-notice-here-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA May Result: सीए मई फाउंडेशन, इंटर परीक्षा के नतीजे इस दिन संभव, आईसीएआई ने जारी किया ताजा नोटिस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA May Result: सीए मई फाउंडेशन, इंटर परीक्षा के नतीजे इस दिन संभव, आईसीएआई ने जारी किया ताजा नोटिस
Mon, 30 Jun 2025 06:09 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:09 PM IST
सार
ICAI CA May 2025 Result: आईसीएआई ने मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की संभावित तारीख बताई है। संस्थान ने परिणाम जारी करने का समय भी सूचित किया है।
विज्ञापन
ICAI CA May 2025 Results
- फोटो : Amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA May Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाइनल एंड इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे जारी करने की संभावित तारीख का एलान कर दिया है। ताजा नोटिस के अनुसार, नतीजों की घोषणा 6 जुलाई को की जा सकती है।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के हालिया नोटिस के अनुसार, मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 6 जुलाई 2025 को घोषित किए जाने की संभावना है। नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर की जाएगी।
विज्ञापन
नोट करें परिणाम जारी होने का समय
आईसीएआई के नोटिस के अनुसार, सीए फाइनल और इंडरमीडिएट परीक्षा के नतीजों की घोषणा 6 जुलाई को दोपहर 2 बजे की जाएगी। वहीं, फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे शाम 5 बजे जारी होंगे।
- फाइनल और इंटरमीडिएट परिणाम – 6 जुलाई, 2025 को दोपहर 2:00 बजे के आसपास
- फाउंडेशन परिणाम – 6 जुलाई, 2025 को शाम 5:00 बजे के आसपास
परिणाम के बाद क्या?
- सीए फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी सदस्यता की औपचारिकताओं की ओर बढ़ेंगे।
- सफल सीए इंटरमीडिएट छात्र अंतिम स्तर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
- फाउंडेशन पासआउट छात्र इंटरमीडिएट कोर्स के लिए नामांकन ले सकते हैं।
परिणाम कैसे जांचें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
- "CA फाइनल/इंटर/फाउंडेशन रिजल्ट मई 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
- अपना परिणाम देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और सहेजें।
कमेंट
कमेंट X