फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA May 2021 Exam Date sheet, CA Exam Registration open on 31st March CA May 2021 Exam Schedule

आईसीएआई : सीए मई 2021 की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 31 मार्च से शुरू होगा

Mon, 22 Mar 2021 03:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 22 Mar 2021 03:08 PM IST
सार

  • परीक्षाएं 21 मई, 2021 से शुरू होंगी और छह जून, 2021 तक चलेंगी
  • 20 अप्रैल, 2021 से चार मई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

विज्ञापन
ICAI CA May 2021 Exam Date sheet, CA Exam Registration open on 31st March CA May 2021 Exam Schedule
CA May 2021 Exam Schedule - फोटो : ICAI

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने फाउंडेशन कोर्स के लिए सीए मई एग्जाम 2021 डेट शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org है।

विज्ञापन


सीए मई परीक्षा 21 मई से लेकर छह जून, 2021 तक आयोजित होगी।आईसीएआई की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पेपर-1 और पेपर-2 के लिए परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। वहीं, पेपर-3 और पेपर-4 की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। पेपर-3 और पेपर-4 में पढ़ने के लिए अग्रिम वक्त नहीं दिया जाएगा। जबकि अन्य सभी पेपर में दोपहर 1.45 से दो बजे तक 15 मिनट का पढ़ने का समय मिलेगा।
विज्ञापन


सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  icaiexam.icai.org के जरिए 20 अप्रैल, 2021 से लेकर चार मई, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

21 मई से शुरू हाेंगी परीक्षाएं
बता दें कि संस्थान इंटरमीडिएट और अंतिम पाठ्यक्रम के लिए डेट शीट पहले ही जारी कर चुका है। ये परीक्षाएं 21 मई, 2021 से शुरू होंगी और छह जून, 2021 तक चलेंगी। इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स की परीक्षा एक ही पारी में दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक आयोजित होगी। अंतिम पाठ्यक्रम के पेपर-6 को छोड़कर सभी पेपर की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होंगी। जबकि, फाइनल कोर्स का पेपर-6 दोपहर तीन बजे से लेकर शाम सात बजे तक आयोजित होगा। सीए इंटरमीडिएट और फाइनल की मई 2021 आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 
 

जनवरी 2021 परीक्षा का परिणाम जारी
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने रविवार, 21 मार्च, 2021 को रात 10 बजे जनवरी 2021 की सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन परीक्षाओं का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आईसीएआई की वेबसाइट और ट्विटर हैंडल पर दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखा जा सकता है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए तीन लिंक में से किसी भी एक पर क्लिक कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, सीए परीक्षा का रिजल्ट पुराने और नए कोर्स दोनों के लिए किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने ये परीक्षाएं दी हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के नीचे दिए लिंक के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

CA result 2021: इन वेबसाइट पर सीधे क्लिक कर देखें रिजल्ट 
icaiexam.icai.org
caresults.icai.org
icai.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed