ICAI CA Admit Card: सीए इंटर फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ICAI CA Admit Card: आईसीएआई ने नवंबर में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Inter, Final November Admit Card 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल नवंबर परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइटों icai.org, eservices.icai.org पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा के दिन ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर अनुमति नहीं दी जाएगी। लिहाजा सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी कार्ड अपने साथ परीक्षा वाले दिन रखना होगा।
ICAI CA परीक्षा तिथियां
ग्रुप 01 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा आईसीएआई द्वारा 02, 04, 06 और 08 नवंबर को और ग्रुप 02 के लिए 10, 13, 15 और 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, सीए फाइनल परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। ग्रुप 01 के लिए 01, 03, 05, और 07 और ग्रुप 02 के लिए 09, 11, 14 और 16 नवंबर को आयोजित होगी।
ICAI CA Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org पर जाएं।
-
होमपेज से परीक्षा टैब चुनें।
-
सीए नवंबर परीक्षाओं के लिंक का चयन करें।
-
उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
अपना आईसीएआई सीए यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड 2023 दिखाई देगा।
-
भविष्य के लिए आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X