फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA December exam 2021 Timetable released official exam schedule here

ICAI CA 2021: आईसीएआई सीए दिसंबर परीक्षा की समय सारिणी जारी, यहां पढ़ें अधिसूचना

Tue, 10 Aug 2021 06:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 10 Aug 2021 06:40 PM IST
सार

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। सीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
ICAI CA December exam 2021 Timetable released official exam schedule here
icai exam 2021 - फोटो : ICAI

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। सीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2021 है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से इस संबंध में ट्वीटर पर भी अधिसूचना जारी की गई है। जो कि निम्नानुसार है - 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



आईसीएआई ने बीमा और जोखिम प्रबंधन (IRM) तकनीकी परीक्षा के साथ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाउंडेशन, इंटरमीडिएट (IPC) (ओल्ड स्कीम), इंटरमीडिएट (न्यू स्कीम), अंतिम (ओल्ड स्कीम के साथ-साथ न्यू स्कीम), अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून और विश्व व्यापार संगठन (आईटीएल और डब्ल्यूटीओ) भाग-I और अंतरराष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षण (आईएनटीटी - एटी) परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

सीए दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार पूरे विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने एवं डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

आईसीएआई सीए दिसंबर 2021 का परीक्षा कार्यक्रम

  • आईसीएआई सीए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा : 13, 15, 17, 19 दिसंबर
  • ऑप्ट आउट छात्रों के लिए आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा : 06 से 18 दिसंबर
  • न्यू स्कीम के अनुसार आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा : 06 से 20 दिसंबर
  • ऑप्ट-आउट छात्रों के लिए आईसीएआई सीए फाइनल कोर्स परीक्षा : 05 से 19 दिसंबर
  • न्यू स्कीम के अनुसार आईसीएआई अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षा : 05 से 19 दिसंबर


आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2021 की आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार को सीए पोर्टल में लॉग इन करना होगा। 
  • अब स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी के अनुसार अपने आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र भरें, सभी विवरण जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed