ICAI CA 2021: आईसीएआई सीए दिसंबर परीक्षा की समय सारिणी जारी, यहां पढ़ें अधिसूचना
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। सीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। सीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2021 है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से इस संबंध में ट्वीटर पर भी अधिसूचना जारी की गई है। जो कि निम्नानुसार है -
Important Announcement - Schedule of ICAI Chartered Accountancy Examinations - December 2021
For Detailed Announcement please visithttps://t.co/bCLn23I2NU pic.twitter.com/cpbE9gLfdX— Institute of Chartered Accountants of India - ICAI (@theicai) August 10, 2021विज्ञापन
आईसीएआई ने बीमा और जोखिम प्रबंधन (IRM) तकनीकी परीक्षा के साथ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाउंडेशन, इंटरमीडिएट (IPC) (ओल्ड स्कीम), इंटरमीडिएट (न्यू स्कीम), अंतिम (ओल्ड स्कीम के साथ-साथ न्यू स्कीम), अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून और विश्व व्यापार संगठन (आईटीएल और डब्ल्यूटीओ) भाग-I और अंतरराष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षण (आईएनटीटी - एटी) परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।
सीए दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार पूरे विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने एवं डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
आईसीएआई सीए दिसंबर 2021 का परीक्षा कार्यक्रम
- आईसीएआई सीए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा : 13, 15, 17, 19 दिसंबर
- ऑप्ट आउट छात्रों के लिए आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा : 06 से 18 दिसंबर
- न्यू स्कीम के अनुसार आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा : 06 से 20 दिसंबर
- ऑप्ट-आउट छात्रों के लिए आईसीएआई सीए फाइनल कोर्स परीक्षा : 05 से 19 दिसंबर
- न्यू स्कीम के अनुसार आईसीएआई अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षा : 05 से 19 दिसंबर
आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 2021 की आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार को सीए पोर्टल में लॉग इन करना होगा।
- अब स्क्रीन पर मांगी गई जानकारी के अनुसार अपने आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आवेदन पत्र भरें, सभी विवरण जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X