ICAI CA Exam Admit Card Out: सीए इंटरमीडिएट फाइनल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ICAI CA admit card 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के मई 2023 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA admit card 2023 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के मई 2023 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल मई 2023 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट icai.org से डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI मई 2023 में ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के इंटरमीडिएट के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। ग्रुप 1 के लिए परीक्षा 3, 6, 8 और 10 मई, 2023 को होगी। ग्रुप 2 की परीक्षा 12, 14, 16 और 18,मई 2023 को होगी।
आईसीएआई की ओर से एक अप्रैल, 2023 को जारी आधिकारिक अधिसूचना में लिखा गया कि संस्थान की महत्वपूर्ण घोषणा संख्या 13-CA (EXAM)/मई-जून/2023 दिनांक 10 जनवरी, 2023 के आंशिक संशोधन में, इसे सामान्य जानकारी के लिए अधिसूचित किया जाता है कि कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा, (ग्रुप I), पेपर - 4 (टैक्सेशन) राज्य में 10 मई, 2023 (बुधवार) को आयोजित होने वाली है, अब 20 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें डाउनलोड
-
ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर लॉगइन करें।
-
परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एक नया लॉगइन पेज दिखाई देगा।
-
पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जैसे अपने लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
अब डिटेल्स भरें।
-
हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
-
डिटेल्स चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।
आईसीएआई की ओर से बताया गया कि कर्नाटक के बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बेंगलुरु, चिक्काबल्लापुर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, गडग, हासन, हावेरी, हुबली, कलबुर्गी, कोलार, कोप्पल, मांड्या, मैंगलोर, मैसूर, रायचूर, शिमोगा, सिरसी, तुमकुरु, उडुपी और विजयपुरा में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 10 मई की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और उक्त पेपर की परीक्षा अब 20 मई, 2023 को होगी।
सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा अब 20 मई, 2023 को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक ही पारी में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड अलग से जारी नहीं किए जाएंगे। 20 मई की परीक्षा के लिए भी यही एडमिट कार्ड मान्य होगा। इसके अलावा अन्य शहरों और तारीखों के लिए परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।
कमेंट
कमेंट X