फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA admit card 2023 for inter final exams out Download at icai.org

ICAI CA Exam Admit Card Out: सीए इंटरमीडिएट फाइनल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 17 Apr 2023 01:26 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 17 Apr 2023 01:26 PM IST
सार

ICAI CA admit card 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के मई 2023 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
ICAI CA admit card 2023 for inter final exams out Download at icai.org
ICAI CA final admit cards - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ICAI CA admit card 2023 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के मई 2023 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल मई 2023 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट  icai.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ICAI मई 2023 में ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के इंटरमीडिएट के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। ग्रुप 1 के लिए परीक्षा 3, 6, 8 और 10 मई, 2023 को होगी। ग्रुप 2 की परीक्षा 12, 14, 16 और 18,मई  2023 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएआई की ओर से एक अप्रैल, 2023 को जारी आधिकारिक अधिसूचना में लिखा गया कि संस्थान की महत्वपूर्ण घोषणा संख्या 13-CA (EXAM)/मई-जून/2023 दिनांक 10 जनवरी, 2023 के आंशिक संशोधन में, इसे सामान्य जानकारी के लिए अधिसूचित किया जाता है कि कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा, (ग्रुप I), पेपर - 4 (टैक्सेशन) राज्य में 10 मई, 2023 (बुधवार) को आयोजित होने वाली है, अब 20 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर लॉगइन करें।

  • परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर एक नया लॉगइन पेज दिखाई देगा।

  • पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जैसे अपने लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

  • अब डिटेल्स भरें।

  • हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। 

  • डिटेल्स चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।

आईसीएआई की ओर से बताया गया कि कर्नाटक के बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बेंगलुरु, चिक्काबल्लापुर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, गडग, हासन, हावेरी, हुबली, कलबुर्गी, कोलार, कोप्पल, मांड्या, मैंगलोर, मैसूर, रायचूर, शिमोगा, सिरसी, तुमकुरु, उडुपी और विजयपुरा में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 10 मई की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और उक्त पेपर की परीक्षा अब 20 मई, 2023 को होगी। 

सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा अब 20 मई, 2023 को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक ही पारी में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड अलग से जारी नहीं किए जाएंगे। 20 मई की परीक्षा के लिए भी यही एडमिट कार्ड मान्य होगा। इसके अलावा अन्य शहरों और तारीखों के लिए परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed