IBPS PO Final Result 2023: आईबीपीएस पीओ फाइनल रिजल्ट जारी, जानें स्कोर कार्ड देखने की आसान प्रक्रिया
IBPS PO Final Result Score Card 2023 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) परीक्षा 2022 के लिए अंतिम परिणाम स्कोर कार्ड जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS PO Final Result Score Card 2023 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) परीक्षा 2022 के लिए अंतिम परिणाम स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपने आईबीपीएस पीओ स्कोर कार्ड (IBPS PO Final Result Score Card 2023) की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 2022 पिछले साल नवंबर में आयोजित की गई थी और परिणाम पांच जनवरी को घोषित किया गया था। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फरवरी में साक्षात्कार/ व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया गया था।
IBPS PO इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट यानी ibps.in पर IBPS PO रिजल्ट चेक कर सकेंगे। IBPS PO फाइनल रिजल्ट रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों के पास अपने IBPS PO रोल नंबर / पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि / पासवर्ड जैसे लॉग इन क्रेडेंशियल होने चाहिए।
-
आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। -
अब अपने कंप्यूटर स्क्रीन के बाईं ओर CRP PO MT पर क्लिक करें। -
अब 'कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस फॉर प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनी XII' पर क्लिक करें। -
यहां आपको लिंक दिखाई देगा आईबीपीएस पीओ फाइनल रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए यहां क्लिक करें इस लिंक पर क्लिक करें। -
आईबीपीएस पीओ फाइनल रिजल्ट 2023 का एक नया पेज दिखाई देगा। -
यहां अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि/ पासवर्ड दर्ज करें, जो आपको ऑनलाइन पंजीकरण के समय प्राप्त हुआ था। -
कैप्चा छवि दर्ज करें और लॉग इन बटन पर क्लिक करें। -
अब आप अपना आईबीपीएस पीओ फाइनल रिजल्ट स्कोर कार्ड 2023 देख सकते हैं। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X