फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IBPS Clerk 2023 Notification Out Know exam dates schedule application details

IBPS Clerk 2023 Notification Out: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी, एक जुलाई से करें पंजीकरण

Tue, 27 Jun 2023 08:10 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 27 Jun 2023 08:10 PM IST
सार

IBPS Clerk 2023 Notification Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने आईबीपीएस क्लर्क 2023 परीक्षा के लिए एक अधिसूचना जारी की है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

विज्ञापन
IBPS Clerk 2023 Notification Out Know exam dates schedule application details
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS Clerk 2023 Notification Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने आईबीपीएस क्लर्क 2023 परीक्षा के लिए एक अधिसूचना जारी की है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 01 जुलाई 2023 से भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2023 तक है।

विज्ञापन

IBPS Clerk 2023 परीक्षा तिथियां

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 26, 27 अगस्त और 02 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा 07 अक्तूबर 2023 को आयोजित की जाएगी। 2021-22 में, कुल 8.49 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिसमें से कुल 5.94 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लिपिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर साल आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा आयोजित की जाती है। जो उम्मीदवार बैंकिंग में अपना करिअर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। आईबीपीएस क्लर्क बैंकिंग क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित और अच्छी सैलरी वाली नौकरी है। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए हर साल लगभग 5 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) का गठन किया है, जिसे बैंकिंग परीक्षाओं में सभी गैर-राजपत्रित पदों (समूह बी और सी) के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईबीपीएस क्लर्क के लिए प्रारंभिक परीक्षा को राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी सामान्य पात्रता परीक्षा या एनआरए सीईटी द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा। एनआरए सीईटी में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों का उपयोग चयन के अगले दौर के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाएगा। मुख्य परीक्षा आईबीपीएस द्वारा आयोजित की जाएगी।

IBPS Clerk 2023 आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों को 175 रुपये (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क देना होगा। इसके साथ ही अन्य उम्मीदवारों को 850 रुपये (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed