फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HTET Exam 2026 Begins July 4; Check Shift Timings, Reporting Time and Exam Day Guidelines

HTET Exam: कल से एचटेट परीक्षा, कितने बजे पहुंचना होगा केंद्र, क्या लेकर जाना है? जानें जरूरी गाइडलाइंस

Fri, 03 Jul 2026 05:47 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 03 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

HTET Exam 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जुलाई को होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को घर से निकलने से पहले दिशानिर्देश अच्छे से पढ़ लेने चाहिए। 
 

विज्ञापन
HTET Exam 2026 Begins July 4; Check Shift Timings, Reporting Time and Exam Day Guidelines
Guidelines, दिशा-निर्देश - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

HTET Exam Guidelines 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) 4 और 5 जुलाई 2026 को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) आयोजित करेगा। परीक्षा तीन स्तरों (PRT, TGT, PGT) के लिए होगी। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें परीक्षा दिवस से जुड़े दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लेने चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन

2.33 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

परीक्षा में प्रदेशभर के 383 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 4 जुलाई (सांयकालीन सत्र) में लेवल-3 की परीक्षा होगी जिसमें 73,091 अभ्यर्थी बैठेंगे। 5 जुलाई प्रात:कालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा होगी जिसमें 1,19,141 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें 41,062 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे।

विज्ञापन

एआई से लैस कैमरों से होगी निगरानी

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के नकल-विहीन और सुव्यवस्थित संचालन के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस बार नकल रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसके जरिए बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी जिससे कोई भी संदिग्ध गतिविधि तुरंत पकड़ में आ सके।

मेटल डिटेक्टर से होगी जांच

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की मेटल डिटेक्टर से गहन जांच होगी और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके।

विज्ञापन

कब और कितने बजे होगी एचटीईटी परीक्षा?

तारीख लेवल समय शिफ्ट
4 जुलाई 2026 लेवल-3 (PGT) दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक शाम
5 जुलाई 2026 लेवल-2 (TGT) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सुबह
5 जुलाई 2026 लेवल-1 (PRT) दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक शाम

कितनी देर पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र?

बोर्ड के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। इस दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन, अंगूठे के निशान और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट लेकर जरूर जाएं

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए इसका प्रिंटआउट निकलवाकर साथ लेकर जाएं।

परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना जरूरी है?

उम्मीदवार अपने साथ ये दस्तावेज जरूर लेकर जाएं-

  • ई-एडमिट कार्ड की रंगीन प्रिंट कॉपी
  • ऑनलाइन आवेदन के दौरान दर्ज किया गया मूल फोटो पहचान पत्र
  • एडमिट कार्ड की सेंटर कॉपी और कैंडिडेट कॉपी, दोनों की रंगीन प्रिंट
  • एडमिट कार्ड पर आवेदन के समय अपलोड की गई वही रंगीन फोटो चिपकाकर किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराना होगा।

परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना मना है?

बोर्ड ने परीक्षा केंद्र में कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया है, जिनमें शामिल हैं-

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच या सामान्य घड़ी
  • कैलकुलेटर
  • ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
  • कैमरा
  • धातु की वस्तुएं
  • पर्स, प्लास्टिक पाउच
  • आभूषण जैसे अंगूठी, चेन, कान की बाली, लॉकेट आदि
  • कागज, नोट्स या लिखी हुई पर्चियां

किन चीजों की अनुमति रहेगी?

  • महिला अभ्यर्थी बिंदी, सिंदूर और मंगलसूत्र पहन सकती हैं।
  • बपतिस्मा प्राप्त सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीक साथ रखने की अनुमति होगी।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि प्रवेश या परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed