फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HTET Admit Card: Hall Ticket Released for 30-31 July Exam; Timely Reporting Mandatory for All Candidates

HTET Admit Card: एचटीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, एग्जाम 30-31 जुलाई को; समय से पहुंचना अनिवार्य

Wed, 23 Jul 2025 08:05 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 23 Jul 2025 08:05 AM IST
सार

HTET Admit Card 2025: हरियाणा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 30 और 31 जुलाई को होगी। एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट और सेंटर व कैंडिडेट कॉपी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

विज्ञापन
HTET Admit Card: Hall Ticket Released for 30-31 July Exam; Timely Reporting Mandatory for All Candidates
एचटेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HTET Admit Card 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET 2025) के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए हैं। इस बार बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की सेंटर कॉपी और कैंडिडेट कॉपी दोनों का कलर प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से लाना होगा।

विज्ञापन

HTET 2025: एग्जाम शेड्यूल

तारीख परीक्षा स्तर समय परीक्षार्थी की संख्या परीक्षा केंद्रों की संख्या
30 जुलाई 2025 Level-3 (PGT) शाम 3:00 से 5:30 बजे 1,20,943 399
31 जुलाई 2025 Level-2 (TGT) सुबह 10:00 से 12:30 बजे 2,01,517 673
31 जुलाई 2025 Level-1 (PRT) शाम 3:00 से 5:30 बजे 82,917 280

लाखों अभ्यर्थी होंगे शामिल

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा तीनों स्तरों यानी पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी परीक्षा दो दिनों में आयोजित की जाएगी। इस बार राज्य भर के 673 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,05,377 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन


HTET Exam: सिर्फ कलर प्रिंटआउट प्रवेश पत्र काफी नहीं, परीक्षा केंद्र पर इन दस्तावेजों की भी हो सकती है जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जुलाई को लेवल-3 (PGT) की परीक्षा शाम 3:00 से 5:30 बजे तक होगी, जिसमें 120,943 अभ्यर्थी 399 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इसके बाद 31 जुलाई को TGT और PRT स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या प्रतिबंधित है?

HTET परीक्षा में सुरक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए कई चीजों पर रोक लगाई गई है:

  • धातु की वस्तुएं जैसे- अंगूठी, झुमके, पेन, हार, ब्रोच आदि
  • मोबाइल, ब्लूटूथ, कैमरा, स्मार्ट वॉच, पेजर, कैलकुलेटर
  • लॉग टेबल, पर्स, प्लास्टिक पाउच, किसी प्रकार के नोट्स या कागज

महिला अभ्यर्थियों को बिंदी, सिंदूर व मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी।

परीक्षा केंद्र पर कब पहुंचें?

एचटीईटी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। इसका उद्देश्य यह है कि समय रहते सभी अनिवार्य प्रक्रियाएं जैसे मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सुरक्षा जांच, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, अंगूठे के निशान की पहचान और अन्य आवश्यक जांच प्रक्रियाएं बिना किसी देरी के पूरी की जा सकें। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए समय की पाबंदी अत्यंत आवश्यक है।

HTET Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “HTET Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी रजिस्ट्रेशन ID या मोबाइल नंबर व पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • कलर प्रिंट आउट निकालें और सेंटर व कैंडिडेट कॉपी दोनों साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed