फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HTET Exam Guidelines: Color Printout of Admit Card and Valid ID Mandatory for Entry

HTET Exam: सिर्फ कलर प्रिंटआउट प्रवेश पत्र काफी नहीं, परीक्षा केंद्र पर इन दस्तावेजों की भी हो सकती है जरूरत

Wed, 23 Jul 2025 11:21 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 23 Jul 2025 11:21 AM IST
सार

HTET Exam: हरियाणा टीईटी परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को इस बार कलर प्रिंटआउट प्रवेश पत्र लाना होगा। इसके साथ ही कुछ अन्य दस्तावेज भी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना जरूरी हो सकता है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
HTET Exam Guidelines: Color Printout of Admit Card and Valid ID Mandatory for Entry
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

HTET Exam 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि सिर्फ एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। बोर्ड ने कुछ अन्य दस्तावेजों को भी अनिवार्य किया है, जिनके बिना एंट्री से वंचित किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को यह जानना जरूरी है कि परीक्षा केंद्र में किन-किन दस्तावेजों को साथ ले जाना अनिवार्य है।

विज्ञापन

HTET 2025: पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए होगा परीक्षा आयोजन

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 का आयोजन राज्यभर के निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 30 और 31 जुलाई 2025 को किया जाएगा। परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा आयोजित की जाती है। इस साल भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

HTET परीक्षा का उद्देश्य हरियाणा के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और प्रवक्ता (PGT) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की पात्रता जांचना है। परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है और इस बार यह दो पालियों में संपन्न होगी।

HTET Exam 2025 Rule: एग्जाम सेंटर के नियम?

बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीष नागपाल ने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि सभी अनिवार्य औपचारिकताएं समय से पूरी की जा सकें। इनमें मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमैट्रिक सत्यापन और अंगूठे के निशान की डाटा कैप्चरिंग शामिल हैं।
 
इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश
इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पहचान प्रक्रिया को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की सेंटर कॉपी और कैंडिडेट कॉपी दोनों का कलर प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। इसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा, अभ्यर्थी को अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) की मूल प्रति लाना जरूरी है। पहचान की पुष्टि के लिए हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो भी मांगी जा सकती है। अगर बोर्ड की ओर से कोई अतिरिक्त निर्देश या सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म जारी किया गया है, तो उसे भी साथ लाना जरूरी होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed