फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HTET 2023 registrations last day today, apply now at bseh.org.in

HTET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन, फटाफट करें आवेदन

Fri, 10 Nov 2023 11:45 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 11:45 AM IST
सार

HTET 2023: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवदेन करने का आज आखिरी दिन है। करेक्शन विंडो कल से उपलब्ध होगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अभी इसके लिए आवेदन कर दें। 

विज्ञापन
HTET 2023 registrations last day today, apply now at bseh.org.in
Haryana Teacher Eligibility Test - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HTET 2023: स्कूल शिक्षा बोर्ड, हरियाणा आज शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2023) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करने जा रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर जाकर परीक्षा के लिए आज हर हाल में पंजीकरण कर दें। करेक्शन विंडो कल, यानी 11 नवंबर को खुलेगी और 12 नवंबर तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

HTET 2023: तीन स्तरों में होगी परीक्षा

HTET परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित की जाती है:

  • लेवल 1 - उन उम्मीदवारों के लिए जो कक्षा I से V (प्राथमिक शिक्षक) के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं और न्यूनतम योग्यता पूरी करते हैं।
  • लेवल 2 - उन उम्मीदवारों के लिए जो कक्षा VI से VIII (TGT - प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं और न्यूनतम योग्यता पूरी करते हैं
  • लेवल 3 - उन उम्मीदवारों के लिए जो पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) बनना चाहते हैं और न्यूनतम योग्यता पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

HTET 2023: 2, 3 दिसंबर को होगी परीक्षा

एचटीईटी 2023 परीक्षा 2 और 3 दिसंबर को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। लेवल 3 की परीक्षा 2 दिसंबर को दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक और लेवल 2 की परीक्षा 3 दिसंबर को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित होने वाली है। लेवल 1 की परीक्षा भी 3 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

HTET 2023 के ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'HTET ऑनलाइन पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
  • 'HTET के लिए ऑनलाइन आवेदन करें' के अंतर्गत पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
  • चरण 1 का पंजीकरण पूरा करें और आवेदन के लिए आगे पढ़ें।
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
  • इसकी एक कॉपी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed