HTET 2023: शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार करने का आखिरी मौका, आज बंद हो जाएगी संपादन विंडो
HTET 2023: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के पंजीकृत उम्मीदवारों के पास अपने आवेदन पत्र को संपादित करने का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार नीचे बताए विवरणों को संपादित कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HTET 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), आज हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2023) एप्लिकेशन एडिट विंडो बंद कर देगा। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था और उनके आवेदन में कोई कमी रह गई थी, वे आज तक हर हाल में उसमें सुधार कर सकते हैं। सुधार करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर जाना होगा।
HTET 2023: इस दिन होगी परीक्षा
स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी) के लिए एचटीईटी लेवल 3 परीक्षा 2 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी, जबकि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) और प्राथमिक शिक्षकों के लिए एचटीईटी लेवल 2 और 1 परीक्षा 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
HTET 2023: इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
उम्मीदवार अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, लेवल, लेवल 2 और 3 में विषयों का चयन जैसे विवरण संपादित कर सकते हैं।
बोर्ड ने कहा है, "11.11.2023 के बाद आवेदन और 12.11.2023 के बाद संशोधन/परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी और कोई भी आवेदन नहीं किया जाएगा।"
ऑनलाइन सुधार करते समय किसी भी तकनीकी कठिनाई के मामले में, छात्र हेल्पडेस्क को कॉल, मेल और चैट बॉक्स के माध्यम से बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।
HTET 2023: इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
बोर्ड 24 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर HTET 2023 एडमिट कार्ड अपलोड करेगा। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एचटीईटी 2023 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एचटीईटी एडमिट कार्ड 2023 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर जैसे विवरण होंगे।
कमेंट
कमेंट X