फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HRD Minister to answer education-related queries of students due to lockdown on May 2

2 मई को वेबिनार के जरिए विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देंगे शिक्षा मंत्री निशंक

Thu, 30 Apr 2020 05:23 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 30 Apr 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
HRD Minister to answer education-related queries of students due to lockdown on May 2
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 2 मई को विद्यार्थियों के साथ वेबिनार के जरिए संवाद करेंगे। शिक्षा मंत्री वेबिनार के जरिए विद्यार्थियों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब देंगे। इस बात की जानकारी खुद शिक्षा मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से देश की जो वर्तमान स्थिति हुई है और लॉकडाउन लगाया गया है, इसे देखते हुए विद्यार्थियों के मन में कई ऐसे सवाल होंगे जिनका वो जवाब चाहते होंगे। वेबिनार के जरिए 2 मई को दोपहर 12 बजे मैं विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सवालों का जवाब दूंगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी ट्विटर पर  #EducationMinisterGoesLive के साथ जुड़कर अपने सवाल साझा करें। इसके अलावा विद्यार्थी मुझे टैग करके भी अपने सवाल पूछ सकते हैं।

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन का दूसरा चरण चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से विद्यार्थियों के मन में परीक्षाओं से लेकर रिजल्ट तक कई सवाल हैं। शिक्षा मंत्री अपने वेबिनार में विद्यार्थियों के इन्हीं सवालों का जवाब देंगे। शिक्षा मंत्री ने बाकायदा ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों के साथ वेबिनार के बाद वो शिक्षकों के लिए अलग से एक वेबिनार कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। शिक्षकों के साथ होने वाले वेबिनार की अभी तारीख नहीं बताई गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी एचआरडी मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed