फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HRD Minister says CBSE exams will be conducted once situation becomes normal in the country

देश में जैसे ही स्थिति ठीक होगी सीबीएसई बोर्ड की बची परीक्षाएं कराई जाएंगी: शिक्षा मंत्री निशंक

Wed, 29 Apr 2020 09:35 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 29 Apr 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
HRD Minister says CBSE exams will be conducted once situation becomes normal in the country
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि देश में कोरोना वायरस से पैदा हुई स्थिति जैसे ही ठीक होगी सीबीएसई बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं कराई जाएंगी। उन्होंने कहा- मैं कल सभी प्रदेशों के शिक्षा मंत्रियों से साफ कह चुका हूं कि सीबीएसई की बची हुई परीक्षाओं को स्थिति बेहतर होते ही फौरन कराए जाएगा। इससे पहले एचआरडी मंत्रालय के अधिकारियों की तरफ से जारी सूचना में भी कहा गया था कि स्थिति के ठीक होते ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित कराया जाएगा। मंत्रालय ने कहा था कि देश में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के ठीक होते ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए लंबित 29 महत्वपूर्ण विषयों की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि मंगलवार को सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहले ही दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं के कॉपियों के मूल्यांकन कार्य को शुरू करने का आदेश दे चुके हैं। ऐसे में बची हुई परीक्षाएं लॉकडाउन के समाप्त होते ही शुरू हो सकती हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को दिया सुझाव- तीन की जगह दो घंटे की हो परीक्षा और स्काईप से लिया जाए प्रैक्टिकल एग्जाम
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा मंत्री के साथ ही सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सन्याम भारद्वाज का भी कहना है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के बारे में हाल में काफी अटकलें लगाई गई हैं । बोर्ड का 10वीं, 12वीं कक्षा के 29 विषयों की परीक्षा लेने को लेकर वही रूख है जिसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के बारे में रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed