{"_id":"5ecf8f9d8ebc3e90612ff9f0","slug":"hrd-minister-ramesh-pokhriyal-interacts-with-higher-education-institutes-latest-update-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Education Minister Live Updates: मंत्री ने 42 हजार भर्तियों की दी जानकारी, केंद्र और राज्य ने जारी किए विज्ञापन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Education Minister Live Updates: मंत्री ने 42 हजार भर्तियों की दी जानकारी, केंद्र और राज्य ने जारी किए विज्ञापन
Thu, 28 May 2020 04:29 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 28 May 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (निशंक)
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (एचआरडी) रमेश पोखरियाल निशंक ने फेसबुक लाइव के माध्यम से उच्च शिक्षा संस्थानों को संबोधित किया। मंत्री के साथ लाइव में 45,000 उच्च शिक्षा संस्थान जुड़े।इस वेबिनार का आयोजन NAAC द्वारा किया गया। बता दें कि इससे पहले भी मंत्री माता-पिता, छात्रों और शिक्षकों के साथ लाइव सत्र आयोजित कर चुके हैं। लाइव के माध्यम से मंत्री ने सीबीएसई के साथ नीट और जेईई जैसी बड़ी परीक्षाओं की तिथियों को जारी किया है। आगे पढ़ें हाइलाइट्स...
लाइव में क्या कहा मंत्री ने-
विज्ञापन
लाइव में क्या कहा मंत्री ने-
- मंत्री ने बताया कि यूजीसी के माध्यम से तय किया जाएगा कि भारत के किन 100 विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।
- उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म 'स्वयम्' बन गया है। लेकिन कुछ ऐसे छात्र भी हैं जिनके पास मोबाइल, लैपटॉप, इंटरनेट आदि की सुविधा नहीं है,उनके लिए स्वम्प्रभा चैनल शुरू किया है। टीवी पर यह चैनल 24 घंटे अलग-अलग विषयों की पढ़ाई करवाता है।
- बताया कि टीवी के अलावा शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण रेडियो पर भी किया जा रहा है।
- भर्तियों के विषय में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्यों में रिक्त पदों को भरने की कोशिश की जा रही हैं। इसके लिए केंद्रों से 12 हजार और राज्यों से 30 हजार विज्ञापनों के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
- 7.5 लाख छात्र जो पढ़ाई के लिए विदेश जा रहे थे, वे भारत में ही रहकर अपना भविष्य बनाएंगे। इसके अलावा एचआरडी मंत्री ने कहा कि विदेशी छात्र भारत आकर पढ़ाई करेंगे और भारतीय शिक्षक विदेशी देशों में पढ़ाने की मांग करेंगे।
- भारतीय छात्र बेहतर शोध कर खुद को साबित कर रहे हैं। हमें उन पर और उनकी मेहनत पर गर्व है। मास्क से लेकर कोरोनावायरस के परीक्षण किट, पोर्टेबल वेंटिलेटर तक छात्रों ने बनाया है।
- रोडमैप तैयार करने के लिए यूजीसी में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यदि परिस्थिति सामान्य रहेगी तो कॉलेजों में जुलाई माह में परीक्षाएं आयोजित होंगी। मंत्री ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा है कि परिस्थिति सामान्य न होने पर प्रमोट किया जाएगा। छात्रों का प्रमोशन आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगा। अंतिम ईयर की परीक्षा आयोजित की जाएगी लेकिन कब, ये फैसला परिस्थिति पर आधारित है।
- जल्द ही देश में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। पीएमआरएफ पहले से ही इन मुद्दों पर काम कर रहा है। हमारे एनआईटी और आईआईटी ने देश की मदद करने के लिए विभिन्न तकनीकों पर काम किया है और यह सराहनीय है।
- मानव संसाधन विकास मंत्री ने उन हजारों शिक्षकों और प्रोफेसरों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस समय छात्रों की मदद करने के लिए अथक परिश्रम किया है।
- राष्ट्र भर के संस्थानों को क्वारंटीन केंद्रों में परिवर्तित किया जा रहा है। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ने के लिए जो संस्थान आगे आया है, हम इन संस्थानों का धन्यवाद करते हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 600 से अधिक संस्थानों को क्वारंटीन केंद्रों में बदल दिया गया है।
- लाइव में मंत्री ने नई शिक्षा नीति की भी बात कही। नई शिक्षा नीति विज्ञान और तकनीक पर आधारित होगी। ये नीति देश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित होगी। इससे एक नए भारत के निर्माण का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X