{"_id":"5a9e6eab4f1c1ba3378b750d","slug":"hrd-minister-invites-suggestion-for-ncert-new-syllabus-till-april-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCERT के सिलेबस में बदलाव, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने मांगे सुझाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NCERT के सिलेबस में बदलाव, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने मांगे सुझाव
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Prakash Javadekar
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) समेत 18 राज्यों के प्रदेश शिक्षा बोर्ड में पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ाए जाने वाले एनसीईआरटी के नए पाठ्यक्रम के लिए सरकार ने छह अप्रैल तक सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को सुझाव विंडो खोलते हुए कहा कि शिक्षाविद्, शिक्षक, छात्र, अभिभावक समेत गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पाठ्यक्रम के विभिन्न बिंदुओं का अध्ययन कर सुझाव भेज सकते हैं।
विज्ञापन
सुझाव http://164.100.78.75/DIGI पर देने होंगे। इन सुझावों के आधार पर पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। जावडेकर ने कहा कि एनसीईआरटी की वेबसाइट और सीबीएसई की वेबसाइट पर वर्तमान पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाए जाने वाले बॉयोलोजी, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स व फिजिक्स विषय का पाठ्यक्रम भी अपलोड है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X