फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HRD directs JNVs to make available unoccupied hostels to district admins

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इस्तेमाल होंगे देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों के खाली छात्रावास

Tue, 24 Mar 2020 05:09 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 24 Mar 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
HRD directs JNVs to make available unoccupied hostels to district admins
नवोदय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 506 से ज्यादा पहुंच गई है और मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। इस बीच देशभर के नवोदय विद्यालयों के खाली छात्रावासों को चिकित्सा केंद्रों के तौर पर इस्तेमाल करने का निर्देश जारी हुआ है।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नवोदय विद्यालयों को अपने खाली छात्रावासों को संबंधित जिला प्रशासनों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि इन छात्रावासों का इस्तेमाल चिकित्सा केंद्रों के तौर पर किया जा सके।
विज्ञापन

 

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का कहना है कि मौजदा स्थिति को देखते हुए नवोदय विद्यालय के आयुक्त को सलाह दी है कि खाली छात्रावासों को संबंधित जिला प्रशासनों को उपलब्ध कराएं ताकि कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में मदद मिल सके। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से जवाहर नवोदय विद्यालयों ने अपनी गर्मियों की छुट्टियों को पहले ही घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UGC NET EXAM 2020: जर्नलिज्म में नेट देने वालों से पूछे जाते हैं इस तरह के सवाल

ये विद्यालय 21 मार्च से लेकर 21 मई तक बंद कर दिए गए हैं और ऐसे में इनके खाली पड़े छात्रावासों का इस्तेमाल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सा केंद्रों के रूप में इस्तेमाल करने के निर्देश जारी हुए  हैं। जेएनवी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्वायत्त संस्थान हैं। इन संस्थानों का संचालन मानव संसाधन मंत्रालय के तहत आने वाली स्वायत्त संस्था नवोदय विद्यालय समिति करती है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर के कई राज्यों में लॉक डाउन किया गया है और कई राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है ताकि लोग अपने ही घरों में रहें और घरों से बाहर न निकलें। स्कूल और कॉलेजों को पहले से ही बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed