फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HRD asks IITs to train other institutes in online teaching

सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को ऑनलाइन शिक्षण के लिए प्रशिक्षित करें आईआईटी: निशंक

Thu, 02 Apr 2020 04:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 02 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
HRD asks IITs to train other institutes in online teaching
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आईआईटी संस्थानों से कहा है कि वो देश में मौजूद सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को ऑनलाइन शिक्षण के लिए प्रशिक्षित करें। उन्होंने बुधवार को 23 भारतीय प्रौद्योगिक संस्थानों के प्रमुखों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद में यह बात कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब अधिकांश संस्थान ऑनलाइन शिक्षण में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे वक्त में ऑनलाइन शिक्षा को और ज्यादा इनोवेटिव (अभिनव) बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने आईआईटी को ऐसा तंत्र विकसित करने के लिए कहा है जो ऑनलाइन पाठ्यक्रम का अध्ययन कर रहे छात्रों को क्रेडिट दे सके। उन्होंने आईआईटी को क्रेडिट ट्रांसफर मैकेनिज्म पर काम करने के लिए कहा। निशंक ने आईआईटी से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर छात्रों का प्लेसमेंट प्रभावित नहीं हो। ऐसे में प्लेसमेंट को लेकर एक कार्यबल गठित किया जाना चाहिए जो विभिन्न कंपनियों के साथ संपर्क में रहेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि इन संस्थानों में विगत वर्षो के स्तर से कम प्लेसमेंट न हो ।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: शिक्षा मंत्री ने कहा- पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थी बिना परीक्षा के होंगे पास
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान छात्रों की मानसिक चुनौतियों से जुड़े विषयों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस संबंध में इन सभी संस्थानों में एक हेल्पलाइन स्थापित की जाए । उन्होंने कहा, मैं यह भी विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि कोई भी संस्थान, छात्र, फैकल्टी कोरोना वायरस से सम्बंधित शोध करना चाहते हैं या कर रहें हैं तो हमारा मंत्रलाय पूरे सहयोग के साथ उनके साथ खड़ा है ।


निशंक ने कहा कि आईआईटी जैसे उत्कृष्ट संस्थान अपने आसपास के लोगों में जागरुकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं । उन्होंने सभी आईआईटी संस्थानों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वे अपने आसपास के महाविद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेजों को ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षण दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed