HPBOSE Result 2024: एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जारी, रिधिमा शर्मा ने किया टॉप, पास प्रतिशत यहां पढ़ें
HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। पास प्रतिशत और टॉपर के नाम यहां पढ़ें।
एचपी बोर्ड 10वीं के छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें, रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
विस्तार
HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। बोर्ड ने आज सुबह 10 बजे के आसपास रिजल्ट जारी किए है। छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने के बाद ही नतीजों की घोषणा की है। इस दौरान हाईस्कूल के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत आदि विवरण भी साझा किए गए। आपको बता दें कि इस वर्ष बोर्ड ने 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 2 से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। इस दौरान प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस बार 15 दिन पहले रिजल्ट घोषित हुआ है। परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है।
इस बार 91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 67988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं। टॉपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के हैं।
HPBOSE 10th Result 2024: टॉपर के नाम
| टॉपर के नाम | कुल अंक | प्रतिशत | रैंक | जिला |
| रिधिमा शर्मा | 699 | 99.86% | 1 | हमीरपुर |
| कृतिका शर्मा | 698 | 99.71% | 2 | कांगड़ा |
| शिवम शर्मा | 697 | 99.57% | 3 | बिलासपुर |
| धृति टेगटा | 697 | 99.57% | 3 | शिमला |
| रुशिल सूद | 697 | 99.57% | 3 | कांगड़ा |
कमेंट
कमेंट X