फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE board exam 2024 evaluation begins today, 51 centres set up read here

HPBOSE Board Exam: कक्षा 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, जानें पिछले वर्षों का पास प्रतिशत

Thu, 04 Apr 2024 02:46 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 04 Apr 2024 02:46 PM IST
सार

HPBOSE Board Exam Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज से कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। रिजल्ट जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। पिछले वर्षों का पास प्रतिशत कितना रहा। पूरा विवरण नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
HPBOSE board exam 2024 evaluation begins today, 51 centres set up read here
HPBOSE Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

HPBOSE Board Exam Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया आज, 4 अप्रैल से शुरू कर दी है। रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में घोषित करने की उम्मीद जताई जा रही है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  hpbose.org पर जाकर देख सकेंगे। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए बोर्ड द्वारा कुल 51 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन

पहले चरण में इन विषयों का होगा मूल्यांकन
एचपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया के पहले चरण में अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी और संस्कृत सहित कक्षा 12 विषयों के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शामिल होगा।

इसके अतिरिक्त, पहले चरण में कक्षा 10वीं के गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी और कंप्यूटर विज्ञान जैसे विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का भी मूल्यांकन किया जाएगा।  

एचपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को एचपीबीओएसई बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एचपीबीओएसई परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 10 की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च के बीच हुई थी। कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 21 से 29 फरवरी तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

HPBOSE Board Exam Result: पिछले वर्ष के आँकड़े
पिछले वर्षों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत नीचे तालिका में दिया गया है:
 
वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत (कक्षा 10वीं) कुल उत्तीर्ण प्रतिशत (कक्षा 12वीं)
2023 89.7% 79.4%
2022 87.5% 93.9%
2021 99.7% 92.7%
2020 68.11% 76.07%
2019 60.79% 62.01%
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed