फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE 12th Result 2022 Declared Check HP Board Inter Result at hpbose.org

HPBOSE 12th Result 2022: हिमाचल बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, यहां देखें क्या रहा सफलता प्रतिशत

Sat, 18 Jun 2022 01:33 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 18 Jun 2022 01:33 PM IST
सार

HPBOSE 12th Result 2022: HPBOSE ने  राज्य में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 87,871 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। यूपी बोर्ड परिणाम के ताजा अपडेट यहां प्राप्त करें- UP Board Result 2022 Live

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result 2022 Declared Check HP Board Inter Result at hpbose.org
HPBOSE 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HPBOSE 12th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम की घोषणा आज शनिवार 18 जून, 2022 को प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की गई। जिन उम्मीदवारों ने इस साल 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था, अब वे अपना परिणाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।

विज्ञापन


परिणाम को डारेक्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें- HPBOSE 12th Result 2022

विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2022: कितना रहा सफलता प्रतिशत
हिमाचल बोर्ड बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा। क्षितिज, शगुन और अक्षिता ने विज्ञान संकाय में प्रदेशभर में टॉप किया है। तीनों ने 98.6% (493/500) अंक हासिल किए हैं।

HPBOSE 12th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
HPBOSE ने  राज्य में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 87,871 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद से ही बड़ी संख्या में छात्र अपने-अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि बोर्ड की ओर से परिणाम टर्म-एक और टर्म-दो की आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर तैयार किए गए हैं। 

विज्ञापन

HPBOSE Result 2022: ऐसे चेक करें अपना परिणाम?

छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं-:

  • छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 

 

छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी आशंका को दूर करने के लिए इन माध्यम का प्रयोग करें-: 

  • मोबाइल नंबर- 01892-242140
  • ईमेल- hpbosesop2.27@gmail.com
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed