फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE 10th Result 2022 will declare soon at hpbose.org know how to check sarkari result

HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल बोर्ड 10वीं का परिणाम आज जारी होगा, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

Wed, 29 Jun 2022 10:13 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 10:13 AM IST
सार

HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल बोर्ड की ओर से जारी किए जा रहे दसवीं कक्षा के परिणाम में टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही कक्षाओं के अंक शामिल होंगे।

विज्ञापन
HPBOSE 10th Result 2022 will declare soon at hpbose.org know how to check sarkari result
HPBOSE 10th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा आज की जाएगी।। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही अपने परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड...

विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2022: दोनों टर्म के अंक होंगे शामिल
हिमाचल बोर्ड की ओर से जारी किए जा रहे दसवीं कक्षा के परिणाम में टर्म-1 और टर्म-2 दोनों ही कक्षाओं के अंक शामिल होंगे। बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण हिमाचल बोर्ड ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 के अनुसार करने का निर्णय लिया था। टर्म-1 परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर, 2021 में किया गया था। वहीं, इसका परिणाम फरवरी, 2022 में किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2022: लाख से अधिक छात्रों का इंतजार होगा खत्म
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 मार्च, 2022 से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। बता दें कि इस परीक्षा में करीब एक लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद से ही ये छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि परिणाम को लेकर आधिकारिक अपडेट आ गया है, परिणाम आज 11 बजे जारी कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

  • छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed