फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE 10th Result 2022 Expected to Release at bseh.org.in Download Harayan Board Sarkari Result Here

HPBOSE 10th Result 2022: इस तारीख तक आएंगे हिमाचल बोर्ड दसवीं के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे

Thu, 23 Jun 2022 01:55 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 01:55 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजे बीते 18 जून, 2022 को जारी किए जा चुके हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 93.90 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
HPBOSE 10th Result 2022 Expected to Release at bseh.org.in Download Harayan Board Sarkari Result Here
HPBOSE 10th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से राज्य में आयोजित किए गए दसवीं कक्षा के परिणाम की घोषणा अब जल्द ही कर दी जाएगी। इसके बाद राज्य के हजारों छात्रों जो अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। HPBOSE परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट  hpbose.org पर जाकर परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 मार्च, 2022 से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए किया गया था। बता दें कि परीक्षा सीबीएसई मॉडल की ही तरह दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2022: 12वीं के नतीजे हो चुके जारी
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजे बीते 18 जून, 2022 को जारी किए जा चुके हैं।  12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 93.90 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बारहवीं के परिणाम के बाद से ही दसवीं कक्षा के छात्र भी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
हिमाचल बोर्ड की ओर से अब तक दसवीं के परिणाम को जारी करने के लिए किसी भी आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया गया है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि परिणाम 27 जून या इससे पहले तक जारी कर दिए जाएंगे। छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

HPBOSE 10th Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

  • छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed