फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HP TET 2025 Result June: Himachal TET June Exam Result Declared, Download Your Marksheet Now

HP TET 2025 Result June: हिमाचल टीईटी जून परीक्षा का परिणाम घोषित, तुरंत यहां से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

Wed, 13 Aug 2025 02:57 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 13 Aug 2025 02:57 PM IST
सार

Himachal TET Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एचपी टीईटी जून 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
HP TET 2025 Result June: Himachal TET June Exam Result Declared, Download Your Marksheet Now
HPBOSE TET June Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

HPBOSE TET June Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज, 13 अगस्त 2025 को हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) जून सत्र का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एचपी टीईटी 2025 परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड

एचपी टीईटी 2025 परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 में से कम से कम 90 अंक हासिल करने होते हैं, जबकि आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी आदि के लिए यह न्यूनतम अंक 82.5 निर्धारित किया गया है। जो भी उम्मीदवार इन न्यूनतम अंकों को प्राप्त करने में सफल होते हैं, उन्हें हिमाचल प्रदेश में सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए पात्र माना जाता है।

विज्ञापन

HP TET मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता

HPBOSE ने जानकारी दी कि एचपी टीईटी 2025 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑप्टिकल मार्क रीडर (OMR) तकनीक से पूरी तरह कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया द्वारा किया गया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया त्रुटिरहित है, इसलिए किसी भी प्रकार की री-चेकिंग, री-इवैल्यूएशन या री-काउंटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।

HP TET 2025: मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

एचपी टीईटी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करना होगा। HPBOSE ने सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए मार्कशीट और पात्रता प्रमाणपत्र DigiLocker में डिजिटल फॉर्मेट में भी उपलब्ध कराए हैं।

  • DigiLocker वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
  • HPBOSE द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • "Issued Documents" सेक्शन में जाएं।
  • HP TET 2025 मार्कशीट और पात्रता प्रमाणपत्र पर क्लिक करें।
  • दस्तावेज को डाउनलोड और सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed