फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HP Final year UG exams Date here know more details

हिमाचल प्रदेश में यूजी की फाइनल ईयर की परीक्षाएं होंगी आयोजित, यूजीसी की गाइडलाइंस के आधार पर लिया गया फैसला

Sat, 11 Jul 2020 09:05 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 11 Jul 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
HP Final year UG exams Date here know more details
HP UG Final year Exam 2020

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम वर्ष यानी छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया है। बता दें कि ये परीक्षाएं कोरोनोवायरस महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा जारी नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा आयोजित करने के लिए कहा गया है। भारद्वाज ने कहा कि बीए, बीएससी और बीकॉम के अंतिम वर्ष यानी छठे सेमेस्टर की परीक्षा 16 अगस्त के बाद आयोजित की जा सकती है। जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सितंबर में आयोजित की जाएगी। मंत्री ने कहा कि बीए, बीएससी और बीकॉम के पहले और दूसरे वर्ष के लिए परीक्षा का निर्णय बाद में लिया जाएगा। बता दें कि 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रवेश 13 से 25 जुलाई तक शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मैट्रिक (कक्षा 10) और प्लस टू (कक्षा 12) के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि छात्र या उनके अभिभावक इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारद्वाज ने दोहराया कि राज्य के निजी स्कूल पिछले साल तय की गई ट्यूशन फीस अभिभावकों से ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। उसके बाद ये खुलेंगे या नहीं, इसका निर्णय बाद में विचार करने के बाद लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed