फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HP DElEd, TET 2024 Schedule out at hpbose.org, registration begins on April 20; Check important dates here

HP DElEd, TET 2024: एचपी डीईएलईडी और शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 20 अप्रैल से शुरू होंगे पंजीकरण

Sun, 24 Dec 2023 03:05 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 03:05 PM IST
सार

HP DElEd CET, HP TET 2024 Schedule: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एचपी डीईएलईडी सीईटी और एचपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया। आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि से जुड़ी जानकारी नीचे पढ़िए।

विज्ञापन
HP DElEd, TET 2024 Schedule out at hpbose.org, registration begins on April 20; Check important dates here
एचपी डीईएलईडी सीईटी और एचपी शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

HP DElEd CET, HP TET 2024 Schedule OUT: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एचपी डीईएलईडी सीईटी और एचपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP DElEd CET, HP TET) का शेड्यूल जारी कर दिया है। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) CET के लिए प्रवेश परीक्षा 8 जून से शुरू होगी।

विज्ञापन

इसलिए जारी किया गया कार्यक्रम

बोर्ड साल में एक बार डीएलएड प्रवेश परीक्षा और दो बार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षा का कार्यक्रम इसलिए जारी किया गया है ताकि राज्य स्तर पर अन्य विभागीय भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं द्वारा निर्धारित परीक्षा तिथियों का बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं से टकराव न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों पर होगी परीक्षा

टीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। पहली एचपी टीईटी परीक्षा 22 जून से 2 जुलाई 2024 तक और दूसरी एचपी टीईटी परीक्षा 15 से 26 नवंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

इस दिन शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया

उम्मीदवार DElEd CET परीक्षा के लिए 20 अप्रैल, 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। HP TET परीक्षा के लिए पंजीकरण 4 मई, 2024 से और HP TET द्वितीय के लिए 27 सितंबर, 2024 से पंजीकरण किया जा सकेगा।

डीएलएड 2024 पात्रता मानदंड

डीएलएड पाठ्यक्रमों के लिए बुनियादी पात्रता आवश्यकताएं नीचे दी गई हैं:

  • हिमाचल प्रदेश डीएलएड के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है।
  • 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं। 12वीं कक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।
  • उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed