फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HP Board 12th Result 2024 Out like UP and MP himachal girls topped in all three stream

HP Board 12th Result 2024: एचपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी; यूपी, एमपी के बाद, हिमाचल में भी लड़कियां आगे

Mon, 29 Apr 2024 03:52 PM IST
विशाल वर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 03:52 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
HP Board 12th Result 2024 Out like UP and MP himachal girls topped in all three stream
HP Board 12th Result 2024 Out - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने आज 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कुल 85,777 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 63,092 छात्र पास हुए। कुल 41 बच्चों ने टॉप किया। इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। सभी छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


तीनों संकाय में लड़कियों ने किया टॉप
विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने टॉप किया है। दोनों को 500 में से 494 अंक मिले हैं। कला संकाय की बात करें तो इसमें भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। अर्शिता ने 98 फीसदी अंक हासिल कर कला संकाय में टॉप किया। वाणिज्य संकाय में भी लड़कियों का दबदबा देखने को मिला। शाव्या ने 98 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। अर्शिता और शाव्या ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


2023 में भी लड़कियों ने गाड़े थे झंडे
पिछले साल कॉमर्स संकाय में सिरमौर जिले की छात्रा वृंदा ठाकुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। वृंदा को 500 में से 492 अंक मिले थे। साइंस संकाय में ओजस्विनी उपमन्यु ने टॉप किया था। उन्हें 500 में से 493 अंक मिले थे। कला संकाय में तरनीजा, नूपुर, दिव्या ज्योति ने संयुक्त रूप से 97.4 फीसदी अंक हासिल करके टॉप किया था। इनके साथ-साथ जयेश ने भी 97.4 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड में भी लड़कियों का दिखा था दबदबा
यूपी बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में 82.60 फीसदी बच्चे पास हुए थे। इनमें 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। टॉप 10 की सूची में भी कई लड़कियों ने जगह बनाई थी। 12वीं के नतीजों में अमरोहा की काजल सिंह और सुजाता पाण्डेय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, सीतापुर की शीतल वर्मा, रायबरेली की कशिश यादव और सिद्धार्थनगर की पलक सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

एमपी बोर्ड में अंशिका और अनुष्का ने किया था टॉप
एमपी बोर्ड के 12वीं के नतीजों में 68 फीसदी लड़कियां और 60 फीसदी लड़के पास हुए थे। वहां भी लड़कियों ने ही परचम लहराया था। अंशिका और अनुष्का ने टॉप करके अपने माता-पिता का नाम रोशन किया था।


कैसे देखें रिजल्ट?
सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं। इसके बाद एचपी बोर्ड वाले सेक्शन पर क्लिक करें। फिर एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी को भरें। इतना करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा। रिजल्ट को देखने के बाद इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed