UPMSP: रोल नंबर से कैसे डाउनलोड करें 12वीं की मार्कशीट? जानिए यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
UPMSP 12th Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे 23 अप्रैल को जारी करेगा। सभी विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर ही रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इस रिपोर्ट में आसान स्टेप्स में जानें कि आप आसानी से ऑनलाइन अपना परिणाम कैसे देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
विस्तार
UP Board 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड 23 अप्रैल को रिजल्ट की घोषणा करेगा। अगर आप यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र हैं और अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। यहां हमने बताया है कि कैसे आप अमर उजाला की वेबसाइट पर ही रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
छात्र सिर्फ अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपना इंटरमीडिएट रिजल्ट और मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है, जिससे आप घर बैठे ही कुछ आसान स्टेप्स में अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट पर क्या है अपडेट?
यूपी बोर्ड इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट 23 अप्रैल शाम चार बजे जारी करेगा। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र अपने रोल नंबर की मदद से आसानी से ऑनलाइन अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे और अपना परिणाम देख पाएंगे।
रिजल्ट में शामिल होंगे ये विवरण
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- जिला/स्कूल कोड
- समूह कोड
- विषयवार प्रैक्टिकल अंक
- विषयवार थ्योरी अंक
- कुल अंक
- अधिकतम अंक
- परिणाम/डिविजन
ऐसे देखें रोल नंबर से रिजल्ट
यूपी बोर्ड के छात्रों के पास अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करने की सुविधा होती है। जो भी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स को फोलो करना होगा:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- अब 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X