फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   how much salary do you get after being successful in SSC MTS Exam-safalta

SSC MTS Recruitment 2021: MTS की पिछली भर्तियों में क्या थी रिक्तियों की संख्या और इसमें सफल होने के बाद मिलती है कितनी सैलरी

Mon, 27 Dec 2021 06:20 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 27 Dec 2021 06:20 PM IST
सार

SSC ने अगली MTS भर्ती के लिए तारिखों की घोषणा कर दी है। इसके लिए नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
how much salary do you get after being successful in SSC MTS Exam-safalta
SSC - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2022-23 के लिए अपना एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। SSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी करके इसी दिन इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में MTS के पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। SSC ने इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा जून 2022 में आयोजित करने की बात कही है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अध्ययर्थी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं,अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियो या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली भर्तियों में क्या थी रिक्तियों की संख्या :

SSC इस भर्ती के जरिये कुल कितने रिक्त पदों को भरेगी, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि, इससे पहले निकाली गई MTS भर्ती 2020 के लिए अभी चयन प्रक्रिया चल रही है और इस भर्ती के लिए भी अभी तक रिक्तियों की संख्या घोषित नहीं की गई है। जबकि इन दोनों भर्तियों से पहले आयोजित की गई  MTS भर्ती 2019 के जरिए कुल 7099 पदों पर और MTS भर्ती 2018 के जरिए कुल 10 हजार पदों पर भर्ती की गई थी।

विज्ञापन

कितनी मिलती है सैलरी :

इस भर्ती परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को पे बैंड -1 (Rs.5200 – 20200) + ग्रेड पे 1,800 के हिसाब से सैलरी मिलेगी। एक MTS कर्मचारी का वेतन लगभग 18000 रूपए से 22000 रूपए के बीच होता है। इसके अतिरिक्त इन्हें अन्य भत्तों तथा सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। गौरतलब है कि MTS के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्यून, जूनियर गेस्टेटनर ऑपरेटर, वॉचमैन, क्लीनर तथा गार्डेनर के पदों पर काम करने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed