फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SGEI : Hindustan College Agra Signed Mou Wtih Shriram Institute

हिंदुस्तान कॉलेज-श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च के बीच MOU साइन

Tue, 29 May 2018 05:43 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
SGEI : Hindustan College Agra Signed Mou Wtih Shriram Institute

शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रतिष्ठित संस्थान हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च दिल्ली के बीच समझौता हुआ है। दोनों संस्थानों के निदेशकों ने हाल ही में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च दिल्ली, न केवल दिल्ली बल्कि पूरे भारत के सबसे पुराने संस्थानों में एक है, जिसकी मैटिरियल साइंस, एनालाइटिकल साइंस, जीव विज्ञान, मेडिकल के क्षेत्रों में रिसर्च एंड एनोवेशन को लेकर खास पहचान है।  

विज्ञापन

SGEI : Hindustan College Agra Signed Mou Wtih Shriram Institute

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर और एमओयू प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर टीएसएसएस सेंथिल ने सभी गेस्ट का स्वागत किया। इस मौके पर सेंथिल ने एमओयू के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी मदद से दोनों संस्थानों के बीच, उद्यमशीलता, स्टार्टअप एक्टिविटीज को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SGEI : Hindustan College Agra Signed Mou Wtih Shriram Institute

हिंदुस्तान कॉलेज के निदेशक डॉक्टर राजीव कुमार उपाध्याय ने इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए श्रीराम इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल रिसर्च दिल्ली के निदेशक डॉक्टर केएम चाको का धन्यवाद एवं आभार जताया। डॉक्टर राजीव कुमार ने आगे कहा कि यह समझौता दोनों संस्थानों के स्टूडेंट्स और टीचर्स को विभिन्न क्षेत्रों जैसे- नैनो मैटीरियल, कैमिकल सैंसिंग उपयोग, टोक्सीकोलोजिकल और जैव वैज्ञानिक अध्ययन में नए-नए अवसर प्रदान करेगा। दोनों ही संस्थानों के शोध छात्र-छात्राओं को भविष्य में इनोवेटिव विचारों के आदान-प्रदान से नई राहें विकसित होंगी, जो शोध को नए आयाम प्रदान करेंगी। 

विज्ञापन

SGEI : Hindustan College Agra Signed Mou Wtih Shriram Institute

हिंदुस्तान कॉलेज के अधिशासी निदेशक प्रोफेसर वीके शर्मा दोनों संस्थानों के बीच साइन एमओयू पर खुशी जताते हुए कहा कि यह समझौता शोध स्टूडेंट्स एंड सदस्यों के ज्ञानवर्धन में सहायक होगा। जब टीचर्स और स्टूडेंट्स मॉडर्न टेक्नोलॉजी से रू-ब-रू होते हैं तो नए अवसर खुलते हैं। एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान श्रीराम इंस्टीट्यूट के सहायक निदेशक डॉक्टर  एके त्यागी, टेक्निकल मैनेजर डॉक्टर भूपेश शर्मा, शारदा ग्रुप शोध सलाहकार डॉक्टर  डीजी रॉय चौधरी, निदेशक एचआर केजीएस चौहान, निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट श्री सुदीप्तो चौधरी, डीन फैकल्टी डॉक्टर हरेंद्र सिंह, रिसर्च एंड डिवेलपमेंट प्रोफेसर एमएस गौर और संस्थान के सभी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष और टीचर्स मौजूद रहे।

शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में चल रहे विभिन्न कोर्सेज की विस्तृत जानकारी के लिए यहां जाये

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed